
New Delhi/Lucknow, 24 दिसंबर . उन्नाव रेप केस में दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत मिलने के बाद Samajwadi Party के नेताओं ने पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा को खतरा बताया है. सपा विधायकों ने मांग की कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ को मामले में संज्ञान लेना चाहिए.
Samajwadi Party के सांसद राजीव कुमार राय ने से बातचीत में कहा, “कभी-कभी कोर्ट के फैसले समझना मुश्किल होता है. लेकिन यह पहले भी साबित हो चुका है कि उत्तर प्रदेश Government ने कुलदीप सेंगर को बचाने की कितनी कोशिश की थी, कितना संरक्षण दिया था. अब उस परिवार की सुरक्षा खतरे में है.”
उन्होंने कहा, “पीड़िता और उसका परिवार न्याय की मांग कर रहा है. उम्मीद है कि उन्हें सुरक्षा मिलेगी और कोर्ट इस मामले पर ध्यान देते हुए अपने फैसले पर पुनर्विचार करेगा.”
सपा विधायक जाहिद बेग ने कहा, “क्योंकि यह हाईकोर्ट का फैसला है, इसलिए मैं कमेंट नहीं कर सकता, लेकिन पीड़िता को सुरक्षा और न्याय मिलना चाहिए. अगर वह डरी हुई है, तो Chief Minister को संज्ञान लेना चाहिए, हालांकि हमें नहीं लगता कि Government ऐसा करेगी.”
हालांकि, उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने दिल्ली हाईकोर्ट से कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत के फैसले पर बोलने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, “न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी है, तो इसमें हम कुछ नहीं कर सकते हैं.”
Samajwadi Party के विधायक आरके वर्मा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हमारी संवेदना पीड़िता के परिवार के साथ है.
बता दें कि 2017 के उन्नाव रेप केस में दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सजा को चुनौती देने वाली अपील के पेंडिंग रहने तक जमानत दे दी.. अदालत ने Tuesday को अपना फैसला सुनाते हुए सेंगर की उम्रकैद की सजा को भी रोक दिया.
जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद और हरीश वैद्यनाथन शंकर की बेंच ने यह फैसला सुनाया. हालांकि, पीड़िता ने फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है और सेंगर की जमानत के खिलाफ Supreme Court जाने का फैसला लिया है.
–
डीसीएच/