‘संदीप भैया’ के बाद अब लीड रोल में दिखेंगे सनी हिंदुजा, कहा- ओटीटी ने बदली हीरो की परिभाषा

Mumbai , 14 मई . Actor सनी हिंदुजा इन दिनों अपनी सीरीज ‘विमल खन्ना’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. सीरीज के जरिए वे पहली बार मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. Actor ने के साथ हालिया बातचीत में अपने किरदार की गहराई और ओटीटी की बदलती दुनिया पर खुलकर बात की.

जब ने सनी से पूछा, “क्या आप जान-बूझकर ऐसे रोल चुनते हैं, जिनमें भावनाओं पर काबू रखना पड़ता है?”, तो इस सवाल का जवाब देते हुए Actor ने बताया, “गंभीरता हर इंसान के अंदर होती है, बस उसे व्यक्त करने का तरीका अलग होता है. एक Actor के तौर पर मेरा मकसद सिर्फ गंभीर एक्टिंग करना नहीं है, बल्कि उस किरदार की सच्चाई को ढूंढना है. जब आप भावनाओं को ईमानदारी से महसूस करते हैं, तो गंभीरता के साथ-साथ उसमें मासूमियत, दर्द और ताकत अपने आप झलकने लगती है.”

अपनी आगामी सीरीज के बारे में बात करते हुए सनी ने बताया कि इसके लिए उन्होंने मूल उपन्यास का सहारा लिया. उन्होंने कहा, “विमल का किरदार निभाने के लिए उपन्यास पढ़ना बहुत जरूरी था. इंसान का अतीत ही उसके भविष्य की नींव रखता है. विमल खन्ना का अतीत काफी अंधेरा और उलझा हुआ है. वह भले ही उससे भागने की कोशिश करे, लेकिन वह साये की तरह उसके साथ चलता रहता है. उपन्यास पढ़ने से मुझे विमल के बचपन, उसके भावनात्मक घावों और उसके व्यक्तित्व की उलझनों को समझने में बहुत मदद मिली.”

उन्होंने आगे ओटीटी पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने ‘हीरो’ की पारंपरिक छवि को तोड़कर काबिल कलाकारों को मुख्यधारा में जगह दी है. ओटीटी ने मेरी सफलता में बहुत बड़ी भूमिका अदा की है. पहले मौके बहुत कम मिला करते थे, लेकिन ओटीटी ने फिल्म बनाने से जुड़े हर व्यक्ति के लिए नए दरवाजे खोल दिए हैं. इसका फायदा दर्शकों को भी हुआ है, क्योंकि अब उन्हें अलग-अलग तरह की कहानियां और किरदार देखने को मिलते हैं.

उन्होंने आगे कहा, “मेरे लिए, ओटीटी एक सीढ़ी की तरह साबित हुआ, क्योंकि इसकी वजह से ही लोग मेरे काम को जान पाए और मेरी प्रतिभा की तारीफ कर पाए. यह पहचान मुझे एक कलाकार के तौर पर और भी गहराई से काम करने और लगातार बेहतर बनने की प्रेरणा देती है.”

एनएस/एबीएम

Leave a Comment