पंजाब: एफबीआई का वीडियो वायरल होने के बाद टांडा एसएचओ लाइन हाजिर, एसपी जालंधर ग्रामीण करेंगे जांच

होशियारपुर, 8 जुलाई . पंजाब के होशियारपुर में social media पर वीडियो वायरल होने के बाद टांडा के एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागर को लाइन हाजिर कर दिया गया है. इस मामले की जालंधर के एसपी प्रामीण जांच करेंगे.

जानकारी के मुताबिक, social media पर वायरल वीडियो में एफबीआई की तरफ से कुछ आरोप लगाए जाने का दावा किया जा रहा है, जिसमें अमेरिका में एक परिवार से कथित तौर पर एक्सटॉर्शन (जबरन वसूली) और बड़ी रकम मांगने से संबंधित आरोपों का जिक्र है.

वीडियो वायरल होने के बाद होशियारपुर के एसएसपी की ओर से कार्रवाई करते हुए टांडा एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागर को लाइन हाजिर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार डीआईजी की तरफ से इस मामले में इंक्वायरी मार्क कर दी गई है.

एसएसपी ने बताया कि फिलहाल यह मामला social media पर चल रही वीडियो और जानकारी के आधार पर सामने आया है. अभी तक India Government या पंजाब Government की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि या स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हुई है.

एसएसपी ने आगे कहा कि मामले की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. फिलहाल एहतियात के तौर पर एसएचओ टांडा को लाइन हाजिर किया गया है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

एसडी/पीएम

Leave a Comment