
कोलकाता, 11 अगस्त . उत्तर कोलकाता के श्यामबाजार पांच रास्ता चौराहे पर पश्चिम बंगाल की पूर्व Chief Minister ममता बनर्जी को Tuesday दोपहर विरोध का सामना करना पड़ा. यह विरोध उस घटना के दो दिन बाद हुआ, जब उत्तर 24 परगना जिले के कांचरापाड़ा में Police हिरासत में कथित तौर पर मृत एक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता के परिवार से मिलने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया था.
विरोध प्रदर्शन में केवल ‘चोर’ और ‘गो बैक’ के नारे लगाए गए, जबकि Sunday को कांचरापाड़ा में प्रदर्शनकारियों ने ममता बनर्जी की कार को घेर लिया था, उनकी ओर कीचड़ और एक चप्पल फेंकी थी तथा उन्हें ‘चोर’ बताते हुए नारे लगाए थे.
ममता बनर्जी Tuesday को श्यामबाजार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंची थीं. प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान वहां स्थिति पूरी तरह शांत रही.
माल्यार्पण कार्यक्रम पूरा करने के बाद उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने नेताजी समेत कई महान स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया है.
इस दौरान जब वह वहां से जाने लगीं, तभी कुछ भाजपा कार्यकर्ता वहां एकत्र हुए और उनके खिलाफ नारेबाजी की. इससे कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई, लेकिन बड़ी संख्या में मौजूद Police बल ने जल्द ही हालात को नियंत्रण में कर लिया. इसके बाद ममता बनर्जी वहां से रवाना हो गईं.
एक भाजपा समर्थक ने कहा, “जब पूर्व Chief Minister नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रही थीं, तब हमने कोई नारा नहीं लगाया और न ही कोई प्रदर्शन किया, लेकिन उसके बाद हमने उन्हें सिर्फ चोर कहा. इसमें कुछ भी गलत नहीं है.”
Monday को Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने कहा था कि ममता बनर्जी की सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी. उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी अपने दौरों की जानकारी पहले से Police को देंगी तो उचित सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी.
–
एएमटी/डीकेपी