नासिक के बाद मुंबई में सेक्स स्कैंडल का खुलासा, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

Mumbai , 24 अप्रैल . Maharashtra के नासिक में कथित धर्मांतरण और यौन शोषण, फिर अमरावती में सेक्स स्कैंडल के खुलासे के बाद Mumbai से नया मामला सामने आया है. आरोप है कि एक युवक कथित तौर पर कंपनी में साथ काम करने वाली हिंदू लड़कियों को टारगेट करता था. आरोपों के बाद Mumbai Police ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

एक लड़की ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके साथ अश्लील बात करता था. वह धर्म से जुड़ी हुई बातें भी करता था.

Mumbai Police के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी और पीड़िता जिस कंपनी में काम करते थे, वो कंपनी बंद हो गई है. आरोपी कंपनी में किसी बड़े पोस्ट पर नहीं था, बल्कि वह एक सहकर्मी था.

अधिकारियों ने आगे बताया कि इस मामले में जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी ने कई लड़कियों के साथ अश्लील चैट्स किए. पीड़िता के अलावा 3 और लड़कियों से आरोपी अश्लील बातें करता था. Police तीनों लड़कियों (इस मामले की शिकायतकर्ता के अलावा) का बयान दर्ज करेगी और उसे इस जांच का हिस्सा बनाएगी.

इससे पहले, नासिक में कई महिला कर्मचारियों ने एक मल्टी-नेशनल आईटी कंपनी में साथ काम करने वाले कर्मचारियों पर कथित यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण के आरोप लगाए. यौन उत्पीड़न और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोपों में छह लोगों के खिलाफ नौ मामले दर्ज किए गए, जिनमें एक टीम लीडर और एचआर भी शामिल हैं.

9 First Information Report में लगाए गए आरोपों में यौन उत्पीड़न, शादी का वादा करके बार-बार शारीरिक संबंध बनाना, जबरदस्ती धर्म परिवर्तन की कोशिश और धार्मिक अपमान शामिल थे. इसके अलावा, कुछ शिकायतकर्ताओं का कहना था कि उन्हें नमाज पढ़ने, खान-पान की आदतों में बदलाव करने और धार्मिक प्रतीकों को अपनाने सहित कुछ धार्मिक प्रथाओं का पालन करने के लिए प्रोत्साहित या दबाव डाला गया.

डीसीएच/

Leave a Comment