
Patna, 18 मई . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी द्वारा अपराधियों के खिलाफ Police को खुली छूट दिए जाने के बाद प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है. इसी कड़ी में, Monday को सिवान के बाद राजधानी Patna में भी Police और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. इस कार्रवाई में पैर में गोली लगने से एक अपराधी घायल हो गया, जबकि उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
बताया गया कि 13 मई को अगमकुआं थाना अंतर्गत भागवत नगर चौक के पास मोबाइल स्नैचिंग के दौरान बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों द्वारा एक शिक्षक को गोली मारकर घायल कर दिया गया था.
इस घटना की गंभीरता को देखते हुए नगर Police अधीक्षक (पूर्वी) की निगरानी में मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण, cctv फुटेज के गहन अवलोकन एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर घटना में संलिप्त अपराधियों की पहचान की गई.
इस दौरान Monday को Police को सूचना मिली कि शिक्षक शंभू कुमार के साथ लूटपाट और गोलीबारी करने वाला अपराधी संदीप उर्फ बादल ट्रांसपोर्ट नगर के पास हाईवे से लगे गेल सीएनजी पेट्रोल पंप के पास भागवत नगर पहुंचा है. सूचना मिलते ही Police ने चारों तरफ से घेराबंदी की. Police को देखते ही संदीप कुमार उर्फ बादल ने Police पर गोली चला दी. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में Police ने फायरिंग की. एक गोली बादल के पैर में लगी, और वह घायल हो गया.
इस दौरान एक और अपराधी को गिरफ्तार किया गया. घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया. इसके साथ ही मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया.
Patna के वरिष्ठ Police अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि घायल अपराधी को सुरक्षित अभिरक्षा में तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. घटना में प्रयुक्त हथियार एवं बाइक बरामद कर ली गई है. Police आगे की कार्रवाई कर रही है.
बता दें कि Monday को ही सिवान में Police के साथ हुई एक मुठभेड़ में भी एक अपराधी घायल हुआ है.
–
एमएनपी/एसके