
काबुल, 9 मार्च . Pakistanी आर्मी जनरलों पर अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी ने गंभीर आरोप लगाया. स्थानीय मीडिया के अनुसार, अमीर खान मुत्तकी ने कहा कि आर्मी जनरलों ने देश के अंदरूनी मसलों को सुलझाने के बजाय पूरे इलाके की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है.
काबुल में विभिन्न देशों के राजदूतों के लिए आयोजित एक इफ्तार कार्यक्रम के दौरान मुत्तकी ने कहा कि Pakistan के सैन्य नेतृत्व का अपने देश के सांसदों, धार्मिक नेताओं और जनता के साथ टकराव चल रहा है. उन्होंने कहा कि बातचीत करने के बजाय दबाव और टकराव के जरिए समस्याओं को हल करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह का दबाव सिर्फ विरोध को और मजबूत करेगा.
उन्होंने कहा, “अपने आंतरिक मुद्दों को सुलझाने के बजाय Pakistanी जनरलों ने पूरे क्षेत्र की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है.”
अफगानिस्तान की एरियाना न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, मुत्तकी ने कहा कि तहरीक-ए-तालिबान Pakistan (टीटीपी) कोई नया संगठन नहीं है और यह उस समय से सक्रिय है जब अफगानिस्तान में तालिबान सत्ता में नहीं आया था.
उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब Pakistanी अधिकारी बार-बार यह दावा कर रहे हैं कि अफगानिस्तान में मौजूद कुछ समूह, खासकर टीटीपी, Pakistan के अंदर होने वाले हमलों में शामिल हैं. हालांकि, तालिबान Government ने इस आरोप को खारिज कर दिया है.
मुत्तकी ने Pakistan पर आरोप लगाया कि वह अफगान प्रवासियों को “बहुत बेरहमी से” निकाल रहा है, व्यापार मार्गों को बंद कर रहा है, अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अफगानिस्तान के खिलाफ प्रचार कर रहा है. उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के लोग पहले भी दबाव के सामने नहीं झुके हैं और अपने देश की आजादी के लिए बलिदान देने से पीछे नहीं हटेंगे.
मौजूदा तनाव तब शुरू हुआ जब 21 फरवरी को Pakistan ने अफगान सीमा के अंदर कुछ इलाकों को निशाना बनाया. इसके जवाब में 27 फरवरी को तालिबान के नेतृत्व वाली अफगान सेना ने Pakistanी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की. इसके बाद Pakistan ने “ऑपरेशन गजब लिल-हक” शुरू किया और कहा कि यह अफगान बलों की “बिना उकसावे की गोलीबारी” का जवाब है.
Sunday को, Pakistanी सेना के बड़े हमले के बाद अफगानिस्तान के तोरखम इलाके में एक कमर्शियल मार्केट में आग लग गई, जिससे बिजनेस और प्रॉपर्टी को नुकसान हुआ.
अफगानिस्तान के खामा प्रेस ने बख्तावर न्यूज एजेंसी के हवाले से बताया कि तोरखम के मेयर मौलवी अब्दुल्ला मुस्तफा ने बताया कि Sunday सुबह करीब 4 बजे कई गोले शहर की ओर दागे गए, जो एक बाजार के पास गिरे. इससे आग लग गई और कई दुकानों में फैल गई.
आग बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां, नगर निगम के पानी के टैंकर और स्थानीय लोग जुटे, लेकिन आग को पूरी तरह काबू में करने में काफी समय लगा.
अब तक इस आग में 150 से ज्यादा दुकानें नष्ट हो चुकी हैं और बाजार के मालिक के अनुसार लगभग 300 मिलियन का आर्थिक नुकसान हुआ है. अफगानिस्तान-Pakistan सीमा पर बढ़ता यह टकराव दोनों देशों के बीच तनाव और क्षेत्र में अस्थिरता को और बढ़ा रहा है.
–
एवाई/डीकेपी