गोंडा में मुहर्रम को लेकर प्रशासन की तैयारी पूरी, सोशल मीडिया पर भी रखी जाएगी नजर: एसपी विनीत जायसवाल

गोंडा, 18 जून . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने मुहर्रम की तैयारी को लेकर प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं. इसे लेकर प्रदेश के सभी जिलों की Police सतर्क है. गोंडा के एसपी का कहना है कि मुहर्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

गोंडा के एसपी विनीत जायसवाल ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि मुहर्रम को लेकर गोंडा प्रशासन की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सभी थानों पर क्षेत्र के लोगों और धर्मगुरुओं के साथ बैठकें आयोजित की गईं. इसके साथ ही, जिलाधिकारी और एसपी के नेतृत्व में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक भी सम्पन्न हो चुकी है.

उन्होंने कहा कि शासन की गाइडलाइन से सभी को अवगत करा दिया गया है. सभी लोग सहयोग कर रहे हैं और आश्वासन दिया है कि गाइडलाइन का पालन किया जाएगा. जुलूस शुरू हो चुके हैं, रोजाना जुलूस निकलने वाले हैं. इसके लिए पर्याप्त संख्या में Police बल और पीएसी की तैनाती की गई है. सभी Police अधिकारी और मजिस्ट्रेट ग्राउंड पर रहकर कार्यक्रमों को सम्पन्न करवा रहे हैं. social media सेल की तरफ से भी तमाम social media प्लेटफॉर्म पर नजर रखी जा रही है.

उन्होंने कहा कि अगर किसी भी तरफ से social media के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश की गई तो उन्हें चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों, नीट परीक्षा तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर एक बैठक की थी, जिसमें उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए थे.

सीएम योगी ने कहा कि मुहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन, नई परंपरा की शुरुआत तथा कानफोड़ू डीजे, ढोल-ताशों के अनियंत्रित प्रयोग की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने ताजिया की ऊंचाई को लेकर नियमों का पालन करने की चेतावनी दी थी.

वहीं, इस बीच बरेली के एसपी ने बताया कि मिलिट्री इंटेलिजेंस लोकल यूनिट बरेली की तरफ से कैंट थाने को सूचना मिली थी कि एक दुकान पर कॉम्बैट यूनिफॉर्म का भंडारण किया जा रहा है. इस सूचना पर कैंट थाना Police और मिलिट्री इंटेलिजेंस लोकल यूनिट ने संयुक्त रूप से दुकान में छापेमारी की, जहां से 2100 मीटर कॉम्बैट यूनिफॉर्म का कपड़ा बरामद किया गया.

उन्होंने आगे बताया कि इस बरामदगी के आधार पर केस दर्ज किया गया है. आरोपी अरबाज को गिरफ्तार कर लिया गया है.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment