अदिति सिंह शर्मा: अनगिनत डेमो रिकॉर्ड, खटखटाए कई दरवाजे, तब जाकर मिली सिंगर को पहचान

Mumbai , 1 जून . Bollywood गायिका अदिति सिंह शर्मा ने कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी आवाज दी है और अपने अलग अंदाज से लोगों का दिल जीता है. हालांकि, उनकी सफलता का सफर उतना आसान नहीं था, जितना आज दिखाई देता है. Mumbai आने के बाद, उन्होंने लगातार कोशिशें कीं, कई डेमो रिकॉर्ड किए और संगीतकारों से मुलाकात की, लेकिन पहचान मिलने में समय लगा. यही संघर्ष आगे चलकर उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत बना.

अदिति सिंह शर्मा का जन्म 2 जून 1986 को New Delhi में हुआ था. बचपन से ही उन्हें संगीत में रुचि थी. पढ़ाई के दौरान भी उनका झुकाव संगीत की ओर बना रहा. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने का फैसला किया और Mumbai पहुंचीं. यह वह दौर था जब फिल्म संगीत की दुनिया में पहले से ही कई बड़े नाम मौजूद थे. ऐसे माहौल में नई गायिका के लिए जगह बनाना आसान नहीं था. अदिति ने हार नहीं मानी. उन्होंने लगातार डेमो रिकॉर्ड किए, संगीत निर्देशकों से संपर्क किया और हर छोटे-बड़े अवसर का इंतजार किया.

कई बार निराशा भी हाथ लगी, लेकिन आदिति ने कोशिश करना नहीं छोड़ा. यही संघर्ष उनके करियर का सबसे अहम अध्याय बना. कड़ी मेहनत का फल तब मिला जब निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म देव.डी’ में उन्हें गाने का मौका मिला. फिल्म का गाना ‘यही मेरी जिंदगी’ उनकी आवाज में रिकॉर्ड किया गया. यह उनका Bollywood में पहला बड़ा सॉन्ग था. गाना दर्शकों को पसंद आया और अदिति की आवाज पर संगीत जगत का ध्यान गया. खास बात यह रही कि अपने पहले ही चर्चित गीत के लिए उन्हें सम्मान भी मिला. इस सफलता ने उनके लिए फिल्म इंडस्ट्री के कई नए दरवाजे खोल दिए.

इसके बाद अदिति ने लगातार कई फिल्मों में अपनी आवाज दी. ‘नो वन किल्ड जेसिका’ का ‘दिल्ली-दिल्ली’ गीत भी सफल रहा. इसके अलावा ‘एजेंट विनोद’, ‘हीरोइन’, ‘धूम 3’ और ‘2 स्टेट्स’ जैसी फिल्मों में उनके गाए गानों को खूब पसंद किया गया. ‘धूम मचाले’, ‘ऑफो’, ‘गुलछर्रे’ और ‘धत्त तेरे की’ जैसे गाने देशभर में लोकप्रिय रहे.

फिल्मी गीतों के अलावा अदिति ने बंगाली और तेलुगु भाषा के गीत भी गाए हैं. उन्होंने कई लाइव कॉन्सर्ट भी किए. वह एमटीवी कोक स्टूडियो और एमटीवी अनप्लग्ड जैसे लोकप्रिय म्यूजिक शो में भी नजर आ चुकी हैं. आज अदिति सिंह शर्मा भारतीय संगीत जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं.

पीके/वीसी

Leave a Comment