अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स, आईएचजी होटल्स और रिजॉर्ट्स ने 5 होटल विकसित करने के लिए साइन की डील

Mumbai , 14 मई . India के ट्रैवल और इकोनॉमिक ग्रोथ को आगे बढ़ाने के लिए अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) और आईएचजी होटल्स एंड रिजॉर्ट्स ने बड़े एयरपोर्ट्स और हाई-ग्रोथ शहरी गंतव्यों में पांच होटल विकसित करने के लिए साझेदारी की है.

यह समझौता आईएचजी की India के लिए विकास योजनाओं के अनुरूप और बढ़ती यात्रा मांग एवं India के विमानन, पर्यटन और एयरपोर्ट्स के नेतृत्व वाले शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्रों के तेज विस्तार के साथ तालमेल बिठाते हुए, विभिन्न ब्रांडों और स्थानों में लगभग 1,500 कमरे जोड़ेगा.

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के डायरेक्टर प्रणव अदाणी ने कहा, “अदाणी ग्रुप के आतिथ्य और एयरपोर्ट-आधारित शहरी बुनियादी ढांचे में विस्तार के साथ, हमारा विजन विश्वस्तरीय डेस्टिनेशन तैयार करना है, जो India के तेजी से बढ़ते एविएशन इकोसिस्टम के आसपास यात्रा, ठहरने और शहरी अनुभवों को सहज रूप से जोड़ें. हम इस प्लेटफॉर्म का निर्माण अग्रणी अंतरराष्ट्रीय होटल ब्रांड्स के साथ साझेदारी में कर रहे हैं, जो वैश्विक मानक, परिचालन उत्कृष्टता और बड़े स्तर पर सेवाएं प्रदान करते हैं.”

प्रणव अदाणी ने आगे कहा, “आईएचजी होटल्स और रिजॉर्ट्स के साथ हमारी साझेदारी और प्रमुख गेटवे सिटीज में पांच होटलों का विकास, India की दीर्घकालिक यात्रा और आर्थिक वृद्धि के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाले आतिथ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.”

इस पोर्टफोलियो में jaipur का किम्पटन होटल, साथ ही अदाणी एयरपोर्ट सिटीज के अंतर्गत आने वाली हॉस्पिटैलिटी-केंद्रित मिश्रित उपयोग परियोजनाओं में हॉलिडे इन और हॉलिडे इन एक्सप्रेस होटल शामिल हैं. बाकी होटल नवी Mumbai , मंगलुरु और तिरुवनंतपुरम में बनाए जाने की योजना है.

एएएचएल इस साझेदारी को और गहरा करने के लिए आईएचजी के साथ बातचीत कर रही है.

यह साझेदारी India में किम्पटन होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स की शुरुआत का भी प्रतीक है. अपने डिजाइन-आधारित होटलों, शेफ द्वारा संचालित भोजन अनुभवों और बुटीक लग्जरी पहचान के लिए विश्व स्तर पर प्रसिद्ध किम्पटन का प्रवेश India में प्रीमियम लाइफस्टाइल हॉस्पिटैलिटी अनुभवों की बढ़ती मांग को दर्शाता है.

आईएचजी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स के दक्षिण पश्चिम एशिया के प्रबंध निदेशक सुदीप जैन ने कहा,“अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के साथ विशेष रूप से प्रमुख शहरों और हवाईअड्डों से जुड़े विकास परियोजनाओं में साझेदारी India के आतिथ्य क्षेत्र में मौजूद अपार संभावनाओं को दर्शाती है. जहां व्यावसायिक, अवकाश और पारगमन यात्रियों की समान रूप से मजबूत मांग देखी जा रही है.”

अदाणी एयरपोर्ट सिटी पूरे India में एकीकृत, आतिथ्य-केंद्रित एयरपोर्ट सिटी स्थलों के विकास पर केंद्रित है. लगभग 9 करोड़ यात्रियों को प्रतिवर्ष सेवा प्रदान करने वाले आठ हवाई अड्डों का प्रबंधन करते हुए, अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड का नेटवर्क एकीकृत एयरपोर्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है, जो विमानन को खुदरा, आतिथ्य और सम्मेलन केंद्रों को एक साथ जोड़ता है.

Mumbai , नवी Mumbai , Ahmedabad, Lucknow, jaipur और गुवाहाटी सहित प्रमुख शहरों में 650 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले अदाणी एयरपोर्ट सिटी लिमिटेड के पहले चरण में 2 करोड़ वर्ग फुट के मिश्रित उपयोग वाले विकास परियोजनाएं शामिल होंगी, जिनमें ब्रांडेड होटल, अनुभवात्मक खुदरा बिक्री, विश्व स्तरीय भोजन, सम्मेलन केंद्र, ग्रेड ए कार्यालय स्थान, मनोरंजन क्षेत्र और एरेना जिले शामिल हैं.

एबीएस/

Leave a Comment