
Mumbai , 15 फरवरी . देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती को समर्पित महाशिवरात्रि के अवसर पर Actress अदा शर्मा ने Mumbai के माहिम स्थित शीतलादेवी मंदिर में महादेव के दर्शन किए. उन्होंने शिवालय में महादेव को समर्पित काल भैरव अष्टकम स्तोत्र का पाठ किया.
अदा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर इस खास पल के वीडियो को पोस्ट किया, जिसमें वह स्तोत्र सुनाती नजर आईं. वीडियो के साथ Actress ने कैप्शन में लिखा, “आप सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं. Mumbai के माहिम स्थित शीतलादेवी मंदिर में काल भैरव अष्टकम का पाठ किया. वीडियो मेरी अम्मा ने लिया और क्योंकि यह कालभैरव अष्टकम है, इसलिए मंदिर परिसर में मौजूद सभी कुत्तों ने भी इसमें शामिल होने का फैसला किया.”
वीडियो में मंदिर के आसपास मौजूद कुत्तों की आवाज आ रही है, जिसने इस पल को और भी खास बना दिया.
Mumbai के माहिम इलाके में स्थित शीतलादेवी मंदिर काफी प्रसिद्ध है. यह मंदिर वेस्टर्न रेलवे के माहिम स्टेशन से पैदल दूरी पर लेडी जमशेदजी रोड पर है. माटुंगा या दादर स्टेशन से भी आसानी से पहुंचा जा सकता है. दादर से बांद्रा जाने वाली कई बसें मंदिर के पास रुकती हैं.
अदा शर्मा अक्सर आध्यात्मिक पोस्ट करती रहती हैं. इससे पहले वह गुप्त नवरात्रि पर हरिद्वार के श्री महामृत्युंजय मंदिर पहुंची थीं, जहां उन्होंने वैदिक छात्रों के साथ महिषासुरमर्दिनी स्तोत्र का पाठ किया था. अदा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर इस खास पल का वीडियो पोस्ट करते हुए प्रशंसकों को जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गुप्त नवरात्रि पर मृत्युंजय मंदिर कनखल में वैदिक छात्रों के साथ महिषासुरमर्दिनी स्तोत्र का पाठ किया. वीडियो में Actress एनर्जी से भरपूर छात्रों के साथ पाठ का गान करती नजर आईं.
अदा ने गुप्त नवरात्रि के महत्व को भी सरल शब्दों में समझाया था. उन्होंने बताया कि यह त्योहार गरबा-डांडिया या शोर-शराबे वाला नहीं, बल्कि शांति, तप, आंतरिक साधना और भक्ति का पर्व है. साथ ही, उन्होंने गुप्त नवरात्रि की कथा भी सुनाई और बताया कि इस दिन देवी ने दस महाविद्याओं के गुप्त ज्ञान से अंधेरे को मिटाया, जिससे असुरों की शक्ति कमजोर पड़ गई.
–
एमटी/डीकेपी