Skip to content
Sunday, 1 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
साउथर्न सिनेमा,मनोरंजन

बेटे विहान के बर्थडे पर अभिनेत्री स्नेहा का खास पोस्ट, लिखा-हर कामयाबी, गलती, खुशी के पल में तुम्हारे साथ रहूंगी

बेटे विहान के बर्थडे पर Actress स्नेहा का खास पोस्ट, लिखा-हर कामयाबी, गलती, खुशी के पल में तुम्हारे साथ रहूंगी

Mumbai , 11 अगस्त . साउथ सिनेमा की लोकप्रिय Actress स्नेहा ने Tuesday को अपने बेटे विहान के जन्मदिन पर उसके लिए प्यारा नोट शेयर किया. Actress ने इस पोस्ट के जरिए बेटे को भगवान का सबसे बड़ा आशीर्वाद बताया.

Actress स्नेहा ने इंस्टाग्राम पर बेटे की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं. इसमें Actress के बेटे विहान की तस्वीरें हैं, जबकि कुछ में वे अपने दोनों बच्चों के साथ नजर आ रही हैं. Actress स्नेहा ने लिखा, “हैप्पी 11 बर्थडे विहान, तुम मेरे दिल और सबसे बड़ी खुशी हो. 11 साल पहले तुम मेरी जिंदगी में आए और मुझे ऐसा प्यार दिया, जिसका अहसास मुझे पहले कभी नहीं हुआ था. तुम्हें बड़ा होते, सीखते, हंसते और इतना अच्छा बच्चा बनते देखना मेरी सबसे बड़ी खुशी और गर्व की बात है.”

Actress ने लिखा, “मेरी बस यही दुआ है, तुम दयालु बनो, बहादुर बनो, मजबूत बनो, अपने सपने पूरे करो और कभी कोशिश करने से मत डरो. हर कामयाबी, गलती, खुशी के पल में मैं तुम्हारे साथ रहूंगी. मेरे बच्चे, मैं तुमसे इतना प्यार करती हूं, जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती हूं. तुम हमेशा मेरे दिल का एक टुकड़ा रहोगे, जो बाहर चलता-फिरता है.”

इस साल की शुरुआत में पॉपुलर तमिल एक्ट्रेस स्नेहा ने पति एक्टर प्रसन्ना के लिए शादी की 14वीं सालगिरह पर एक प्यारा सा पोस्ट लिखा था.

स्नेहा का असली नाम सुहासिनी राजाराम है. उन्होंने साल 2012 में Actor प्रसन्ना से शादी की. उनके दो बच्चे बेटा विहान और एक बेटी आद्या. वह अपने परिवार के साथ चेन्नई में रहती हैं.

Actress की बात करें तो उन्होंने तमिल और तेलुगु फिल्मों के साथ-साथ मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है. उन्हें उनकी मनमोहक मुस्कान के कारण ‘पुन्नगई अरसी’ (मुस्कान की रानी) भी कहा जाता है. फिल्मों के अलावा उन्होंने कुछ तमिल डांस और रियलिटी शो में जज की भूमिका भी निभाई है.

–

एनएस/वीसी

Share