Skip to content
Sunday, 1 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

झारखंड: गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म में थाना प्रभारी सहित 15 पुलिसकर्मी निलंबित, तीन गिरफ्तार

Jharkhand: गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म में थाना प्रभारी सहित 15 Policeकर्मी निलंबित, तीन गिरफ्तार

सरायकेला, 1 नवंबर . Jharkhand के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में Sunday को Police अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने नौ और Policeकर्मियों को निलंबित कर दिया. इनमें दो सब इंस्पेक्टर, चार असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, दो हवलदार और एक constable शामिल हैं.

इससे पहले थाना प्रभारी समेत छह Policeकर्मियों को निलंबित किया गया था. इस तरह अब तक कुल 15 Policeकर्मियों पर कार्रवाई की जा चुकी है. मामले में अब तक तीन Policeकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें दुष्कर्म का आरोपी वायरलेस ऑपरेटर नीरज लकड़ा, ड्यूटी पर तैनात अधिकारी और थाना मुंशी शामिल हैं. तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने Sunday को गम्हरिया थाना पहुंचकर मामले की जांच की. बताया गया कि नौ और Policeकर्मियों को अनुशासनहीनता तथा घटना की जानकारी समय पर वरीय अधिकारियों को नहीं देने के आरोप में निलंबित किया गया है.

Police के अनुसार, गम्हरिया थाना क्षेत्र के दुग्धा गांव की रहने वाली महिला Thursday देर रात पारिवारिक विवाद और पति की प्रताड़ना की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी. देर रात होने के कारण उसे थाने में ही रुकने की सलाह दी गई थी. आरोप है कि इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात वायरलेस ऑपरेटर नीरज लकड़ा महिला को थाना परिसर के एक कमरे में ले गया और उससे दुष्कर्म किया. घटना की जानकारी मिलने के बाद Police प्रशासन ने जांच के लिए एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया.

एसआईटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित कमरे को साक्ष्य सुरक्षित रखने के लिए सील कर दिया. पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी वायरलेस ऑपरेटर को गिरफ्तार किया गया था. Police का कहना है कि मामले की जांच जारी है. जांच के दौरान किसी अन्य Policeकर्मी की भूमिका या लापरवाही सामने आने पर उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

–

एसएनसी/वीसी

Share