हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं कार्यकर्ता: हेमंत खंडेलवाल

बैतूल/Bhopal , 8 अगस्त . भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कई के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पार्टी के कार्यकर्ताओं से हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाने की अपील की.

बैतूल भाजपा जिला कार्यालय ‘विजय भवन’ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर हुई बैठक में खंडेलवाल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को पार्टी कार्यकर्ता जन-जन का अभियान बनाए. राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा राष्ट्र की एकता, अखंडता, गौरव और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक होता है. हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाएं.

उन्होंने कहा कि यात्रा में विशेष रूप से पूर्व सैनिक, समाज के प्रभावी व्यक्तित्व व प्रबुद्धजन को आमंत्रित कर शामिल किया जाए. प्रबुद्धजनों के नेतृत्व में यात्रा आयोजित करें, जिससे तिरंगा यात्रा की भव्यता और गरिमा बनी रहे. तिरंगा यात्रा में विशेष रूप से स्कूली बच्चे भी शामिल होते हैं, इसलिए सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत बनाएगा. Prime Minister Narendra Modi के आह्वान पर देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान केवल घरों पर तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति गौरव, सम्मान और समर्पण की भावना को और मजबूत करने का अवसर है. भाजपा कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग को अभियान से जोड़ते हुए इसे जन-जन का अभियान बनाएं.

खंडेलवाल ने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है. आज हमारा राष्ट्रीय ध्वज दुनिया में India की बढ़ती शक्ति, सामथर्य और आत्मविश्वास का प्रतीक बन चुका है. हम सभी का दायित्व है कि तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएं तथा अधिक से अधिक नागरिकों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सहभागी बनाएं.

एसएनपी/एएसएच

Leave a Comment