
नोएडा, 12 दिसंबर . नोएडा Police को बड़ी सफलता मिली है. नारकोटिक्स सेल कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर और थाना सेक्टर-58 Police की संयुक्त कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए की सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
Police ने आरोपियों के कब्जे से 16.25 ग्राम एमडीएमए बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा Police ने इनके पास से दो मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए हैं, जिनका इस्तेमाल यह लोग ड्रग सप्लाई नेटवर्क में कर रहे थे. Thursday को नारकोटिक्स सेल और सेक्टर-58 Police टीम को सूचना मिली कि सेक्टर-60 क्षेत्र में कुछ युवक ड्रग की सप्लाई करने की फिराक में हैं.
इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए Police टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की और मौके से दो युवक अभिनव प्रताप, निवासी ग्राम सोरखा, सेक्टर-116, नोएडा और करन जोशी, निवासी वंदना एनक्लेव, खोडा कॉलोनी, गाजियाबाद को दबोच लिया. पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में Police को बताया कि वे अपना खर्च चलाने के लिए अलग-अलग माध्यमों से ऑनलाइन एमडीएमए मंगवाते थे. इसके बाद दोनों मिलकर मोबाइल फोन के जरिए ऑन-डिमांड ग्राहकों को मादक पदार्थ की सप्लाई करते थे.
Police अब यह भी जांच कर रही है कि यह ड्रग किन ऑनलाइन स्रोतों से मंगाई जाती थी और इनके नेटवर्क में और कौन शामिल हो सकता है. Police ने बताया कि इन आरोपियों से 16.25 ग्राम एमडीएमए, कीमत लगभग 1.5 लाख रुपए, और दो मोबाइल फोन, जिनसे ग्राहक संपर्क किया जाता था, बरामद हुए. दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है. Police आगे इनके नेटवर्क, सप्लाई चेन और फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन की भी जांच कर रही है.
–
पीकेटी/डीकेपी