दक्षिण दिल्ली में मोबाइल छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 6 चोरी के फोन और बाइक बरामद की

New Delhi, 19 मई . दक्षिण दिल्ली Police की वाहन चोरी निरोधक दस्ता (एएटीएस) ने तेज कार्रवाई करते हुए एक मोबाइल छीनने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. Police ने आरोपी के पास से 6 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए और अपराध में इस्तेमाल हुई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है.

सी.आर. थाना क्षेत्र में जी-ब्लॉक के पास एक महिला, युविका वधवा, से मोबाइल छीने जाने की शिकायत मिली थी. इसके आधार पर 5 मई 2026 को First Information Report दर्ज की गई थी. Police टीम ने cctv फुटेज का गहन विश्लेषण किया और तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपी तक पहुंची.

17 मई 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर Police टीम ने संगम विहार और नाला रोड, खिड़की गांव इलाके में नाकेबंदी कर आरोपी आकाश को धर दबोचा. तलाशी के दौरान उसके पास से 6 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए. बरामद मोबाइल फोन कई थानों में दर्ज झपटमारी और चोरी के मामलों से जुड़े पाए गए.

आरोपी आकाश (20 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय हरकेश, निवासी संगम विहार, New Delhi. Police के अनुसार वह हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं और बेखबर लोगों से मोबाइल छीनता था. पहचान छिपाने के लिए वह नंबर प्लेट खराब रखता था और चेहरा ढक लेता था. छीने गए मोबाइलों को वह आसानी से बेचकर नशे की लत पूरी करता था.

इंस्पेक्टर उमेश यादव (आईसी/एएटीएस दक्षिण जिला) के नेतृत्व में गठित टीम में एसआई साजिद हुसैन, एएसआई रविंदर सिंह, हेड कांस्टेलब कमल प्रकाश, कृष्ण कुमार, वीरेंद्र और constable अरविंद शामिल थे. पूरे ऑपरेशन का मार्गदर्शन एडिशनल डीसीपी (ऑपरेशंस) अरविंद कुमार ने किया.

इस गिरफ्तारी से सी.आर. पार्क, महरौली, फ़तेहपुर बेरी, साकेत, अम्बेडकर नगर आदि थानों में दर्ज कई झपटमारी के मामले सुलझ गए हैं. आरोपी ने पूछताछ में एक मोबाइल ‘बंटी’ नाम के व्यक्ति को बेचने की बात भी स्वीकार की है. Police बंटी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.

दक्षिण जिले के डीसीपी अनंत मित्तल ने कहा कि सड़क अपराधों और झपटमारी पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी. Police ने नागरिकों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में मोबाइल इस्तेमाल करते समय सतर्क रहें.

एससीएच

Leave a Comment