
फिरोजाबाद, 23 अप्रैल . उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में Police ने अपने ही पिता की हत्या के आरोपी बेटे को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Police के अनुसार, आरोपी जर्मन सिंह पुत्र सुघर सिंह, निवासी बढ़ाईपुरा थाना नसीरपुर, की तलाश पिछले कई दिनों से की जा रही थी. Wednesday रात मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी नगला जवाहर नहर की पुलिया के पास मौजूद है. सूचना मिलने पर Police ने इलाके को घेरकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने Police पर गोली चलाकर भागने का प्रयास किया.
Police अधिकारियों ने बताया कि Police ने आत्मरक्षा में जवाबी गोली चलाई, जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में जा लगी. घायल होने के बाद Police ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया.
मौके से Police ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक ज़िंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे का सब्बल बरामद किया है. इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार के नेतृत्व में शिकोहाबाद Police टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने बताया कि नगला जवाहर पुलिया के पास घेराबंदी की गई. जब संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया, तो उसने Police पर फायरिंग कर दी. Police की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि किस कारण से उसने अपने पिता की हत्या की थी. आरोपी के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
बता दें कि 19 अप्रैल की देर रात को नगला सुंदर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी, जिसमें 80 वर्षीय बुजुर्ग सुघर सिंह की उनके खेत पर बने मकान के बाहर चारपाई पर सोते समय सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद मृतक के बड़े बेटे ने छोटे भाई जर्मन सिंह पर जमीन विवाद के चलते हत्या करने का आरोप लगाया था. शिकायत के आधार पर थाना शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज कर Police जांच में जुट गई थी.
–
एसएके/एएस