
नोएडा, 16 मई . गौतमबुद्धनगर Police कमिश्नरेट के फेस-2 थाने की Police ने ऑनलाइन फर्जी पेमेंट दिखाकर दुकानदारों से इलेक्ट्रॉनिक सामान ठगने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. Police ने आरोपी के कब्जे से 16 एयर कंडीशनर, एक फ्रिज, एक कूलर, एक एलईडी टीवी तथा नकद राशि बरामद की है.
आरोपी दुकानदारों को अपने झांसे में लेकर फर्जी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन दिखाता था और फिर पोर्टर के माध्यम से सामान उठवाकर फरार हो जाता था. Police के अनुसार, 15 मई को फेस-2 थाने की Police ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बीओपीएल कट के पास बंद पड़ी एक कंपनी से आरोपी समीर अंसारी को गिरफ्तार किया. आरोपी के खिलाफ थाना फेस-2 में मुकदमा दर्ज है.
गिरफ्तार आरोपी की पहचान समीर अंसारी पुत्र मेहराज अंसारी निवासी शास्त्री पार्क, New Delhi के रूप में हुई है. वर्तमान में वह कासिम विहार, ग्राम सबापुर, थाना ट्रोनिका सिटी, जिला गाजियाबाद में रह रहा था. आरोपी की उम्र करीब 21 वर्ष बताई जा रही है. Police जांच में सामने आया है कि आरोपी एनसीआर क्षेत्र में घूम-घूमकर इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने वाले दुकानदारों को निशाना बनाता था. वह पहले दुकानदारों से विश्वास कायम करता और फिर मोबाइल फोन के जरिए फर्जी ऑनलाइन पेमेंट का स्क्रीनशॉट या नकली ट्रांजेक्शन दिखाकर उन्हें गुमराह कर देता था.
दुकानदार जब भुगतान की पुष्टि किए बिना सामान सौंप देते थे, तब आरोपी पोर्टर के जरिए एसी, फ्रिज, कूलर और अन्य महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उठवाकर मौके से फरार हो जाता था. फेस-2 थाने की Police ने आरोपी के कब्जे से 13 एसी इंडोर यूनिट, 13 एसी आउटडोर यूनिट, तीन विंडो एसी, एक फ्रिज, एक कूलर, एक एलईडी टीवी और 2440 रुपये नकद बरामद किए हैं.
Police अब आरोपी के आपराधिक इतिहास और उसके अन्य साथियों के संबंध में भी जांच कर रही है. साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी ने एनसीआर के किन-किन क्षेत्रों में इसी प्रकार की वारदातों को अंजाम दिया है.
–
पीकेटी/डीकेपी