
Mumbai , 16 फरवरी . Mumbai के एमएचबी कॉलोनी Police ने महज डेढ़ साल की मासूम बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में 25 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी बच्ची के पिता का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है.
Police से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची अपने माता-पिता के साथ दहिसर की एक झुग्गी बस्ती में रहती थी. इस दौरान अचानक परिजनों को बच्ची अपने बिस्तर से गायब मिली, जिसके बाद माता-पिता ने तुरंत Police से संपर्क किया.
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए Police ने तुरंत किडनैपिंग का केस दर्ज किया और इलाके के cctv फुटेज खंगालने शुरू किए. जांच के दौरान Police को सुराग मिला कि बच्ची को एक सुनसान जगह की ओर ले जाया गया है. Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी दिन आरोपी को ट्रैक कर दबोच लिया.
आरोपी की निशानदेही पर Police ने बच्ची को एक नाले के पास से रेस्क्यू किया. बच्ची की हालत बेहद नाजुक थी, उसके अंगों पर गंभीर चोटें आई थीं. उसे तुरंत पास के सिविक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे Mumbai के एक अस्पताल में रेफर कर दिया. अस्पताल में मासूम की इमरजेंसी सर्जरी की गई है. डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल उसकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है.
इस घटना की खबर मिलते ही Maharashtra के उप Chief Minister एकनाथ शिंदे ने तुरंत संज्ञान लिया. उन्होंने Police विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर मामले की गहन और त्वरित जांच के निर्देश दिए हैं. उप Chief Minister ने अस्पताल प्रशासन से भी संपर्क साधा और सुनिश्चित किया कि बच्ची को देश का सर्वश्रेष्ठ मेडिकल ट्रीटमेंट मिले.
उप Chief Minister शिंदे ने कहा, “यह कृत्य मानवता पर कलंक है. Police को निर्देश दिए गए हैं कि वह मामले की प्राथमिकता से जांच करे ताकि दोषी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके. हम पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं.”
Police अधिकारियों ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पेशे से मजदूर है और पीड़िता के पड़ोस में ही रहता था. Police अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस वारदात में कोई और भी शामिल था. फिलहाल आरोपी Police हिरासत में है और उस पर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला चलाया जा रहा है.
–
एसएके/एएस