पीलीभीत में हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीलीभीत, 30 मई . उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के बिलसंडा थाना क्षेत्र में हुई हत्या के आरोपी को एक मुठभेड़ के बाद Police ने गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान जवाबी फायरिंग में Police ने आरोपी के दाहिने पैर में गोली मार दी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पीलीभीत के एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि 28 मई बिलसंडा थाना क्षेत्र में साइकिल की दुकान चलाने वाले पंकज कटियार के साथ अज्ञात युवक आकर मारपीट करने लगे. इसी दौरान बगल में कपड़े की दुकान चलाने वाले पप्पू गुप्ता ने एक आरोपी को रोकने की कोशिश की तो उस पर फायरिंग कर दी. अस्पताल में पप्पू गुप्ता की मौत हो गई थी.

एसपी ने बताया कि थाना बिलसंडा में केस दर्ज कर मामले की जांच के लिए पांच टीमें बनाई गई थीं. साक्ष्य संकलन और पूछताछ के दौरान पता चला कि पंकज कटियार का ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा है. पंकज के ससुर और साले ने साजिश रची थी. इस मामले में पंकज कटियार के ससुर और दो साले नामजद आरोपी हैं, उनको गिरफ्तार किया जा चुका है.

एसपी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने आए आरोपियों में से एक की Saturday को गिरफ्तारी की गई है. चेकिंग के दौरान Police की ओर से जब उसको रोका गया तो उसने Police पर फायरिंग कर दी.

एसपी की ओर से बताया गया कि आत्मरक्षार्थ Police ने आरोपी पर फायरिंग की. आरोपी के पैर में गोली लगी. जिला अस्पताल पीलीभीत में उसका इलाज कराया जा रहा है. जल्द ही बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

थाना प्रभारी की ओर से जानकारी दी गई कि Police टीम Saturday सुबह करीब पांच बजे क्षेत्र में गश्त कर रही थी. इसी दौरान ईटगांव नहर पुलिया के पास एक संदिग्ध बाइक सवार आता दिखा. Police ने रुकने का संकेत दिया, लेकिन उसने Police पर फायरिंग कर दी. एक गोली मुख्य आरक्षी सुनील कुमार के दाहिने बाजू को छूती हुई निकल गई. Police ने आत्मरक्षा और गिरफ्तारी के लिए जवाबी फायरिंग की. आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है.

एसडी/वीसी

Leave a Comment