जयपुर : मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

jaipur, 18 अगस्त . jaipur में Tuesday को उस समय हड़कंप मच गया, जब Chief Minister कार्यालय (सीएमओ) को बम से उड़ाने की धमकी भरा फोन आया. यह कॉल jaipur कंट्रोल रूम में आई, जिसके बाद Police और सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया.

स्थिति का जायजा लेने के लिए डीसीपी (दक्षिण) राजर्षि राज मौके पर पहुंचे. सीएमओ में Police, डॉग स्क्वॉड, एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमों को तैनात किया गया. अधिकारियों के अनुसार, करीब साढ़े चार घंटे तक पूरे भवन की गहन तलाशी ली गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली.

इस बीच, विधायकपुरी थाना Police ने धमकी देने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर का पता लगाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान सवाई माधोपुर निवासी 38 वर्षीय लाला कोठ्यारी के रूप में हुई है.

आरोपी ने नशे की हालत में यह धमकी भरा फोन किया था. Police उससे पूछताछ कर रही है ताकि कॉल करने के पीछे की असली वजह और परिस्थितियों का पता लगाया जा सके.

धमकी मिलने के बाद सुबह करीब 10:30 बजे सीएमओ में तलाशी अभियान शुरू किया गया. सुरक्षा कर्मियों ने भवन के विभिन्न हिस्सों की बारीकी से जांच की.

अधिकारियों ने बताया कि Rajasthan Chief Minister कार्यालय को बम की धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले 26 जुलाई 2025 को सीएमओ और jaipur अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. उस समय भी दोनों स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया था, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी.

Rajasthan हाईकोर्ट को भी कई बार बम की धमकियां मिल चुकी हैं. 13 जुलाई 2026 को हाईकोर्ट प्रशासन को एक ईमेल मिला था, जिसमें दावा किया गया था कि परिसर में छह जिलेटिन बम लगाए गए हैं. हालांकि, ईमेल में यह भी कहा गया था कि आम लोगों को नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा नहीं है.

अधिकारियों के अनुसार, jaipur बेंच को आठ महीनों में 13 धमकियां मिल चुकी हैं. इनमें 31 अक्टूबर 2025 के अलावा 5, 8, 9, 10 और 11 दिसंबर 2025 को मिली धमकियां शामिल हैं. वर्ष 2026 में भी 6, 17, 19 और 20 फरवरी, 17 मार्च तथा 13 अप्रैल को इसी तरह के धमकी भरे संदेश मिले थे.

इसके अलावा, 16 जून 2025 को jaipur के जलेब चौक स्थित द पैलेस स्कूल को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी. स्कूल बंद होने के कारण यह ईमेल अगले दिन देखा गया, जिसके बाद प्रशासन ने Police को सूचना दी और तलाशी अभियान चलाया गया.

इससे पहले 19 अगस्त 2024 को आदर्श नगर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल और पिंक स्क्वायर मॉल को एक ही दिन बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. सुरक्षा एजेंसियों ने कई घंटे तक जांच की, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला.

वहीं, 19 जून 2024 को चांदपोल स्थित पारीक स्कूल को भी ईमेल के जरिए धमकी मिली थी. 13 मई 2024 को jaipur सीरियल ब्लास्ट की बरसी पर jaipur कमिश्नरेट क्षेत्र के 56 स्कूलों को बम की धमकी मिली थी.

अधिकारियों का कहना है कि लगातार मिल रही ऐसी धमकियों को देखते हुए jaipur में Governmentी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और अन्य संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है.

एएमटी/वीसी

Leave a Comment