
Mumbai , 7 जून . Maharashtra Government राज्य में विस्फोटक निर्माण कंपनियों में होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है. Chief Minister देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में ‘विस्फोटक नियम, 2008’ में संशोधन से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा मानकों को और मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई.
Chief Minister कार्यालय की ओर से ‘एक्स’ पर दी गई जानकारी के अनुसार, बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राज्य Government विस्फोटक निर्माण कंपनियों में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए केंद्र Government के समक्ष संशोधन प्रस्ताव प्रस्तुत करेगी. बैठक में वरिष्ठ Police अधिकारियों समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे.
Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने भी इस संबंध में ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि विस्फोटक निर्माण क्षेत्र में सुरक्षा मानकों को मजबूत करना समय की जरूरत है. उन्होंने बताया कि प्रस्तावित संशोधनों का मुख्य उद्देश्य दुर्घटनाओं को रोकना और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.
सीएम फडणवीस के अनुसार, प्रस्तावित बदलावों में उच्च जोखिम वाले कार्यों में रोबोटिक्स और ऑटोमेशन का अधिक उपयोग, मानव हस्तक्षेप को न्यूनतम करना तथा अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना शामिल है. उनका मानना है कि आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से दुर्घटनाओं की संभावना को काफी हद तक कम किया जा सकता है.
गौरतलब है कि ‘विस्फोटक नियम 2008’ देशभर में विस्फोटकों के निर्माण, भंडारण, उपयोग, बिक्री, परिवहन, आयात और निर्यात को नियंत्रित करता है. Maharashtra सहित पूरे देश में इन नियमों का पालन अनिवार्य है. इन नियमों का प्रशासन पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव्स सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन (पीईएसओ) द्वारा किया जाता है.
राज्य Government का यह कदम ऐसे समय में आया है जब औद्योगिक सुरक्षा और तकनीकी आधुनिकीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. माना जा रहा है कि प्रस्तावित संशोधन लागू होने के बाद विस्फोटक उद्योग में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा भविष्य में दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी.
–
वीकेयू/डीकेपी