
Mumbai , 9 जनवरी . Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता अबू आजमी ने पश्चिम बंगाल में हुई ईडी की छापेमारी पर दावा किया कि देश में विपक्ष को खत्म करने की साजिश रची जा रही है. गांधी और अंबेडकर के रास्ते पर चलकर जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाए.
Mumbai में से बातचीत में सपा नेता अबू आजमी ने कहा कि एक मुहिम चल रही है कि विपक्ष खत्म कर दो और सिर्फ एक ही पार्टी रहे, चाहे वह देश को बर्बाद कर दे, चाहे देश में पैदा होने वाले बच्चे पर कई-कई लाख का कर्ज हो जाए. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, ‘देश की हालत क्या है? लॉ एंड ऑर्डर खत्म है. मनमानी चल रही है.’
जगतगुरु रामभद्राचार्य के राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष पद से हटाने वाले बयान पर सपा नेता ने कहा कि उनके हिसाब से तो सभी को मार देना चाहिए. जहर खिलाकर मार देना चाहिए. सिर्फ भाजपा को रहने दो. यही इनकी मंशा है और क्या है.
जगद्गुरु रामभद्राचार्य के दूसरे बयान ‘उमर खालिद और शरजील इमाम को मृत्युदंड मिलना चाहिए’ पर सपा नेता ने कहा कि यह क्या बात है, कानून का निर्वाहन होना चाहिए. किसी व्यक्ति को जितने दिन की सजा होती है, उससे अधिक जेल में रहना, यह देश में हो क्या रहा है? जमानत तो अधिकार है, वह तो मिलनी चाहिए. Government को इस पर ध्यान देना चाहिए. किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए.
पार्टी विधायक रईस शेख द्वारा बगावत करने की वजह पूछे जाने पर अबू आजमी ने कहा कि वजह सत्ता का लालच है. छोटी हांडी में जल्दी उबाल आता है. अपनी शोहरत बर्दाश्त नहीं कर पाते. बगावत कोई नई बात नहीं है. राजनीति में सत्ता के लालच में लोग अपने बाप के कंधे पर चढ़कर राजनीति करते हैं और कुछ वजह नहीं है.
बीएमसी चुनाव को लेकर उन्होंने दूसरी Political दलों को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह लोग बहुत नीच सोच के हैं जो राजनीति में धर्म को लाते हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ जनता को एकजुट होना चाहिए. हमारे मेनिफेस्टो में सभी के लिए जरूरी चीजें शामिल हैं. स्वच्छ पानी, मुफ्त बिजली, बेहतर इलाज जैसे वादे. ये बातें नगर निगम बीएमसी स्तर पर सिर्फ कही जाती हैं, लेकिन उन्हें सही ढंग से लागू किया जाना चाहिए.
मंत्री नितेश राणे के बयान पर Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता ने कहा कि वोट लेने के लिए यह नफरत के पुजारी हैं. अगर कोई अच्छी Government होती तो नितेश राणे को सस्पेंड करके घर भेज देती. यह बिल्कुल निचले दर्जे की राजनीति है. इनका मकसद केवल हिंदू-मुस्लिम करना है और कुछ नहीं.
बीएमसी चुनाव के बीच उर्दू को लेकर चल रहे विवाद पर सपा नेता अबू आजमी ने कहा कि अरे भाई, राज ठाकरे के जो साथी हैं न, उनका भी उर्दू में हैंडबिल आया है. मुंह में राम, बगल में छुरी. तुम खुद उर्दू में छाप रहे हो और सबको अपनी तरफ बुला रहे हो. यह सब चीजें सिर्फ गरीब जनता को बेवकूफ बनाने वाली हैं. आप बात करो विकास की और गरीब के सिर पर छत की. जनता से जुड़े मुद्दों पर बातचीत नहीं हो रही है.
–
डीकेएम/वीसी