आरती सिंह राव: शूटिंग और राजनीति दोनों क्षेत्र में हासिल की बड़ी सफलता

New Delhi, 2 जुलाई . India में स्कीट निशानेबाजी में सबसे जाना-पहचाना नाम आरती सिंह राव का है. राव ने स्कीट निशानेबाजी में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए पदक जीता है.

आरती सिंह राव का जन्म 3 जुलाई 1979 को रेवाड़ी, Haryana में हुआ था. राव का परिवार निशानेबाजी और राजनीति में सक्रिय रहा है और यही वजह है कि दोनों क्षेत्रों में इन्होंने भी खुद को स्थापित किया है.

राव का निशानेबाजी से परिचय बड़ा डरावना था. बचपन में एक दिन घर पर गोली चलने की आवाज सुनकर वह घबरा गई थीं. उनकी मां ने तब उन्हें बताया था कि पिता राव इंद्रजीत सिंह शूटिंग का अभ्यास कर रहे हैं. राव इंद्रजीत सिंह आरती के मन से डर निकालने के लिए उन्हें अपने साथ अभ्यास पर ले जाने लगे. यही अनुभव आगे चलकर उनके सफल शूटिंग करियर की नींव बना. आरती ने रायफल थामी और अपनी सटीक निशानेबाजी से बड़ी तेजी से अपनी पहचान बनाई.

आरती ने दिग्गज निशानेबाज मनशेर सिंह के 14 बार के राष्ट्रीय चैंपियन बनने के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया. उन्होंने देश के लिए एशियन चैंपियनशिप में चार पदक जीते. 2003 में New Delhi में महिला स्कीट स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया. इसके बाद 2004 में बैंकॉक में कांस्य, 2005 में स्वर्ण और 2009 में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया.

दिल्ली विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने वाली आरती का परिवार Haryana का प्रमुख Political परिवार रहा है. उनके दादा राव बीरेंद्र सिंह Haryana के Chief Minister रह चुके हैं, जबकि उनके पिता राव इंद्रजीत सिंह केंद्र Government में मंत्री हैं.

खेल के बाद आरती राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्ष 2024 के Haryana विधानसभा चुनाव में वह राज्य की अटेली सीट से विधायक बनीं. वर्तमान में वह Haryana Government में स्वास्थ्य मंत्री हैं. वह Haryana पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष के रूप में भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही हैं.

पीएके

Leave a Comment