
लाहौर, 14 मार्च . Pakistan के चयनकर्ता और पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद ने जसप्रीत बुमराह की तुलना Pakistan के स्पिनर उस्मान तारिक से की है. आकिब ने बुमराह की तारीफ करते हुए उन्हें तेज गेंदबाजों का उस्मान तारिक बताया है. उन्होंने कहा कि बुमराह के खिलाफ कोई भी बल्लेबाज अपनी लय नहीं पकड़ पाता है.
बुमराह का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लाजवाब रहा. उन्होंने 8 मुकाबलों में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 14 विकेट अपने नाम किए. वह टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. आकिब जावेद ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए कहा है कि वह ऐसे गेंदबाज हैं जो बल्लेबाजों को मैच में अपनी लय नहीं पकड़ने देते. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “बुमराह सबसे अलग गेंदबाज हैं. वह कोई आम गेंदबाज नहीं है.”
आकिब जावेद ने आगे कहा, “यहां तक कि उनका एक्शन भी अनोखा है. जब वह गेंदबाजी करने आते हैं, तो मैं हमेशा कहता हूं कि वह तेज गेंदबाजों के उस्मान तारिक की तरह हैं. वह इतनी तेजी से और इतने अनोखे अंदाज में गेंदबाजी करते हैं कि कोई भी बल्लेबाज उनके खिलाफ कभी भी अपनी लय नहीं पकड़ पाता. वह ऐसा होने ही नहीं देते हैं.”
Pakistan के चयनकर्ता के अनुसार, बुमराह का भी वही रुतबा है जो Pakistan के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम और वकार यूनिस का उनके दिनों में हुआ करता था. बुमराह के अलावा मुझे इस पूरे विश्व कप में किसी भी टीम का कोई एक और ऐसा गेंदबाज बताइए, जिसे देखकर आपको यह तसल्ली हो कि उसमें वसीम अकरम, वकार यूनिस या उनके जैसे किसी और गेंदबाज की झलक दिखाई देती हो. अब आपको ऐसा कोई नहीं मिलेगा.”
Pakistan की टीम बांग्लादेश में इस समय वनडे सीरीज खेल रही है. इसी दौरान जावेद ने कहा कि बड़े टूर्नामेंट में India से हारना अब Pakistan के लिए कोई नई बात नहीं रह गई है. उन्होंने कहा कि भारत-Pakistan का मैच हमेशा बहुत अहम होता है, लेकिन विश्व कप में Pakistan कभी भी India को नहीं हरा पाया है. अब तक दोनों टीमों के बीच कई मुकाबले हुए हैं, लेकिन रिकॉर्ड India के पक्ष में ही रहा है. जावेद ने बताया कि 1975 से अब तक Pakistan के कई बेहतरीन कप्तान और खिलाड़ी India के खिलाफ खेले हैं. हर पीढ़ी की टीम ने कोशिश की, लेकिन विश्व कप में India को हराने में सफल नहीं हो पाए. यही वजह है कि रिकॉर्ड अभी भी India के पक्ष में 8-0 (टी20 विश्व कप में 8-1) बना हुआ है.
–
एसएम/डीकेपी