
New Delhi, 24 जुलाई . राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शराब को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया. आरोप है कि शराब मंगाने से इनकार करने पर एक युवक पर उसके ही परिचित ने बीयर की बोतल से हमला कर दिया. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी गर्दन में कांच का टुकड़ा घुस गया. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके सिर, गाल और गर्दन पर कुल 15 टांके लगाने पड़े.
घायल युवक की पहचान राहुल के रूप में हुई है. राहुल अपने एक दोस्त के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जी-ब्लॉक, जहांगीरपुरी पहुंचा था. आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान पड़ोस में रहने वाले नमन नाम के युवक ने राहुल से शराब मंगाने के लिए कहा. राहुल ने जब शराब लाने से मना कर किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई. आरोप है कि गुस्से में नमन ने पास में रखी बीयर की बोतल उठाकर राहुल के सिर पर दे मारी. बोतल टूटने के बाद उसका कांच राहुल की गर्दन में धंस गया, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा.
आसपास मौजूद लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर में 7, गाल पर 3 और गर्दन में 5 टांके लगाए. पूरे मामले की सूचना Police को दी गई. शिकायत के आधार पर Police ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. Police घटनास्थल के आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की भूमिका की जांच की जा रही है.
घायल राहुल ने से बातचीत में कहा कि Thursday को वह दोस्तों के साथ मिलकर शराब पी रहा था. इसी दौरान उस पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया गया. घायल होने के बाद भी हमलावर हमला करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन आसपास के लोगों ने बचा लिया. राहुल ने बताया कि उसने इस मामले की Police से शिकायत की है.
–
ओपी/एएस