
शामली, 9 दिसंबर . उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हुई Police मुठभेड़ में 50 हजार रुपए का इनामी डकैत समयदीन उर्फ सामा को मार गिराया गया. समयदीन मूल रूप से कांधला कस्बे का रहने वाला था, लेकिन लंबे समय से कर्नाटक के तुमकुर में छिपकर रह रहा था. उस पर उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में 23 से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे.
समयदीन अक्टूबर में कांधला में मारे गए एक लाख के इनामी नफीस का साथी रह चुका था. नफीस के एनकाउंटर के बाद सामा पंजाब भाग गया था और वहां से लगातार Police की पकड़ से बचता रहा.
Police को सूचना मिली कि थानाभवन थाना क्षेत्र के भेसानी के जंगलों में स्थित एक भट्टे पर समयदीन अपने साथियों के साथ डकैती की योजना बना रहा है. मौके पर टीम ने घेराबंदी की, लेकिन जैसे ही Police आगे बढ़ी, बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. Police की जवाबी कार्रवाई में समयदीन गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
मुठभेड़ के दौरान एक Policeकर्मी गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया. बाबरी थाना प्रभारी राहुल सिसोदिया की जैकेट पर भी गोली लगी, लेकिन वह सुरक्षित हैं. घटनास्थल से दो पिस्तौल, एक तमंचा और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं. Police के अनुसार मौके पर करीब छह बदमाश मौजूद थे. गोलीबारी के बाद समयदीन के पांच साथी भागने में सफल रहे. Police उनकी तलाश में जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रही है.
एसपी एनपी सिंह ने बताया, “हमें सूचना मिली थी कि भट्टे के अंदर गैंग बैठा हुआ है. जैसे ही Police ने घेराबंदी की, बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. हमारी जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई. एक Policeकर्मी भी गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. आज एक बड़े बदमाश का अंत हुआ है.”
समयदीन पर उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में 23 से अधिक मुकदमे दर्ज थे. Police के अनुसार वह कई राज्यों में सक्रिय गिरोहों के साथ मिलकर डकैतियां और लूट की घटनाएं अंजाम देता था.
–
वीकेयू/वीसी