
Lucknow, 27 जून . उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में Saturday को इंदिरा कैनाल रोड पर Police और एक लाख रुपये के इनामी बदमाश संजय उर्फ संजीव के बीच मुठभेड़ हुई. Police के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान संजय गोली लगने से घायल हो गया. उसे तत्काल उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
Police के मुताबिक, यह कार्रवाई अपर Police अधीक्षक दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई. Police टीम को संजय के एक स्थान पर मौजूद होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके की घेराबंदी की गई. इसी दौरान Police और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें वह घायल हो गया.
जानकारी के अनुसार, संजय उर्फ संजीव, पुत्र हरीराम, अंबेडकरनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के चक कोदार गांव का निवासी था. वह Lucknow के पीजीआई थाना क्षेत्र में 27 मई 2026 को हुए चर्चित बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का मुख्य शूटर और वांछित आरोपी था. इस मामले में उसकी गिरफ्तारी पर Police आयुक्त, Lucknow ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.
Police के अनुसार, संजय का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ अंबेडकरनगर, बस्ती और अयोध्या समेत विभिन्न जनपदों में हत्या और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज थे. Police का दावा है कि वह कई सनसनीखेज हत्याओं और संगठित आपराधिक वारदातों में शामिल रहा था.
जांच एजेंसियों के अनुसार, संजय कुख्यात अपराधी दिलीप वर्मा और खान मुबारक गैंग से जुड़ा हुआ था. Police का कहना है कि उसने गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर कई जघन्य अपराधों को अंजाम दिया था और लंबे समय से कानून प्रवर्तन एजेंसियों की निगरानी में था. Saturday को जब Police उसे गिरफ्तार करने पहुंची, तब मुठभेड़ हुई. इस दौरान वह घायल हो गया और अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
–
पीआईएम/एएस