दिल्ली में 81 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर उद्घाटित, हर्ष मल्होत्रा ने सरकार की तारीफ की

New Delhi, 14 जनवरी . राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की रेखा गुप्ता Government प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ योजना के तहत तेजी से काम कर रही है. इसी के तहत Wednesday को 81 नए आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया गया. इस बीच केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने दिल्ली Government की तारीफ की और दिल्ली की जनता का भाजपा Government चुनने के लिए आभार जताया.

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “मैं दिल्ली की जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने इस बार दिल्ली में भाजपा की वो Government चुनकर दी है, जिसका नेतृत्व Chief Minister के रूप में रेखा गुप्ता कर रही हैं. दिल्ली में भाजपा Government आने के बाद Chief Minister रेखा गुप्ता जनता से किए वादों को तो पूरा कर रही हैं. उसके साथ ही कई अन्य विकास के कार्य भी कर रही हैं.”

उन्होंने कहा, “पहले की Government सड़क पर केबिन लगाकर लोगों का इलाज करने के नाम पर भ्रष्टाचार कर रही थी. वहीं अब Chief Minister रेखा गुप्ता 81 आरोग्य मंदिर का उद्घाटन कर रही हैं और जनता को समर्पित कर रही हैं. अब तक दिल्ली में 300 से अधिक आरोग्य मंदिर खुल चुके हैं. यहां पर देखने को मिल रहा है कि जो बिल्डिंग का इन्फ्रास्ट्रक्चर था, उसी को ठीक करके सुचारू रूप से काम करने के लिए बेहतर सिस्टम बनाया.”

हर्ष मल्होत्रा ने कहा, “यहां पर खून की जांच भी होगी. इसी के साथ अन्य जांच भी होगी. यदि कोई जांच बाहर भी होनी है और अगर उसे यहां पर लिखकर दिया जाएगा, तो वह जांच मुफ्त में होगी. यहां पर डॉक्टर्स, विशेष तौर पर डायग्नोसिस और जनरल फिजिशियन की सुविधा होगी. किसी भी मरीज, जो आसपास के इलाके या स्थानीय हो, को प्राथमिक उपचार चाहिए, वह सब उन्हें मिलेगा. स्थानीय विधायक अनिल गोयल की देख-रेख में पूर्वी दिल्ली में 70 आरोग्य मंदिर खुल चुके हैं.”

बता दें कि मकर संक्रांति के अवसर पर Chief Minister रेखा गुप्ता ने Wednesday को 81 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया. इससे राजधानी में कुल संचालित मंदिरों की संख्या 319 हो गई है.

आरोग्य मंदिर मोहल्ला स्तर पर मुफ्त और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करते हैं. हर मंदिर में डॉक्टर परामर्श, आवश्यक दवाएं, डायग्नोस्टिक टेस्ट (करीब 80 प्रकार के), डायबिटीज-हाइपरटेंशन-कैंसर स्क्रीनिंग, मां-बच्चे की देखभाल, टीकाकरण और मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं.

एससीएच/एबीएम

Leave a Comment