Skip to content
Sunday, 25 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

8 साल बाद गांधी मैदान में लौटा दशहरा मेला, पटना एक्सपो 2026 का हुआ आगाज

8 साल बाद गांधी मैदान में लौटा दशहरा मेला, Patna एक्सपो 2026 का हुआ आगाज

Patna, 25 अक्टूबर . बिहार की राजधानी Patna के ऐतिहासिक गांधी मैदान में Sunday की शाम को दशहरा मेला एवं Patna एक्सपो 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. आठ वर्षों के अंतराल के बाद गांधी मैदान में लौटे इस आयोजन में खरीदारी, व्यापार, उत्पादों की प्रदर्शनी, खानपान और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा. आयुक्त कार्यालय, Patna प्रमंडल और श्री कृष्ण स्मारक विकास समिति (एसकेवीएस) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह मेला 25 अक्टूबर से छह नवंबर तक चलेगा.

मेले का उद्घाटन Patna के जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर उन्होंने ऐसे आयोजनों को सांस्कृतिक धरोहर और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बताते हुए इनके महत्व को रेखांकित किया. उप निदेशक, खाद्य, Patna प्रमंडल एवं समिति की प्रभारी पदाधिकारी प्रतिभा सिन्हा भी समारोह में उपस्थित रहीं. दशहरा मेला एवं Patna एक्सपो में उपभोक्ता उत्पादों, रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल, बाइक, हस्तशिल्प, हैंडलूम, शिक्षा, बैंकिंग, वित्त, बीमा, आभूषण, फैशन, ब्यूटी, होम डेकोर, इंटीरियर, भवन निर्माण सामग्री, स्वास्थ्य सेवाओं, मेडटेक, आईटी, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, कृषि और फर्नीचर समेत विभिन्न क्षेत्रों के स्टॉल लगाए गए हैं.

इसके साथ ही फूड स्टॉल और मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियां भी आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगी. मेले में लोगों को विभिन्न उत्पादों और सेवाओं को देखने, उनकी तुलना करने तथा अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी करने का अवसर मिलेगा. आयोजन पारंपरिक मेले के उत्साह को आधुनिक एक्सपो की व्यावसायिक संभावनाओं से जोड़ने का प्रयास है. इससे स्थानीय उत्पादों को पहचान मिलने के साथ छोटे कारोबारियों और नए उद्यमियों को भी अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार का अवसर मिलेगा.

Patna एक्सपो के माध्यम से व्यापारियों, उद्यमियों, निर्माताओं, वितरकों और सेवा प्रदाताओं को अपने उत्पादों एवं सेवाओं के प्रदर्शन का साझा मंच उपलब्ध कराया गया है. इससे उन्हें नए ग्राहकों तक पहुंचने, ब्रांड की पहचान मजबूत करने और संभावित व्यावसायिक साझेदारों से संपर्क स्थापित करने में मदद मिलेगी.

वहीं, उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर विभिन्न कंपनियों और ब्रांडों के उत्पादों की जानकारी मिल सकेगी. आयोजकों के अनुसार, आगंतुकों और प्रदर्शकों की सुविधा के लिए एक्सपो के सभी हैंगरों में एयर कंडीशनिंग की व्यवस्था की गई है. स्टॉलों को अलग-अलग श्रेणियों में व्यवस्थित किया गया है, ताकि लोगों को अपनी पसंद के उत्पादों और सेवाओं तक पहुंचने में आसानी हो.

आयोजन का संचालन बॉबीस एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और मार्केटिंग की जिम्मेदारी आरंभ बिजनेस एंड मार्केटिंग को सौंपी गई है. आयोजकों ने Patna और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से मेले में शामिल होने की अपील की है. छह नवंबर तक गांधी मैदान में चलने वाला यह आयोजन राजधानी के नागरिकों को खरीदारी, खानपान और मनोरंजन के साथ व्यापारिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा.

–

एमएनपी/एमएस

Share