पाकिस्तान में भुखमरी का संकट वर्षों तक चेतावनियों की अनदेखी और फैसलों में देरी से बढ़ा: रिपोर्ट

इस्लामाबाद, 25 अक्टूबर . Pakistan में भुखमरी और कुपोषण का संकट वर्षों तक चेतावनियों की अनदेखी, फैसले लेने में देरी और जरूरी मुद्दों पर चर्चा से बचने के कारण लगातार बढ़ता गया. द फ्राइडे टाइम्स की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है. रिपोर्ट के अनुसार, Pakistan समस्याओं की पहचान करने और उन पर रिपोर्ट तैयार करने में पीछे नहीं रहा, लेकिन उन्हें दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाने में विफल रहा.
ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई) 2026 में Pakistan को दक्षिण एशिया में दूसरा सबसे खराब स्थान मिला है. 25.5 के स्कोर के साथ Pakistan 122 देशों में 106वें स्थान पर रहा. इस सूची में अफगानिस्तान 28.6 के स्कोर के साथ Pakistan से नीचे रहा.
द फ्राइडे टाइम्स में प्रकाशित रिपोर्ट में जिशान अहमद सिद्दीकी ने कहा कि Pakistan में समस्याओं के आकलन, चेतावनियों और सुझावों की कमी नहीं रही है. शोधकर्ता रिपोर्ट तैयार करते हैं, अंतरराष्ट्रीय संगठन उन्हें प्रकाशित करते हैं, विकास एजेंसियां वित्तीय सहायता देती हैं और Governmentी संस्थान भी इन निष्कर्षों को स्वीकार करते हैं. लेकिन समस्या की पहचान और उस पर कार्रवाई के बीच जरूरी तत्परता खत्म हो जाती है.
रिपोर्ट के मुताबिक, जिन समस्याओं का समय रहते समाधान किया जा सकता था, उन्हें लगातार नजरअंदाज किया गया और वे गंभीर संकट में बदल गईं. सिद्दीकी ने कहा कि गरीबी, शिक्षा के खराब परिणाम, कमजोर स्वास्थ्य व्यवस्था, बाल श्रम, खाद्य असुरक्षा, पर्यावरणीय गिरावट और बेरोजगारी जैसी समस्याएं Pakistan में अचानक पैदा नहीं हुईं. ये वर्षों से मौजूद हैं. इस दौरान Governmentें बदलती रहीं, समितियां गठित होती रहीं, योजनाएं शुरू होती रहीं और पहले से पहचानी जा चुकी समस्याओं पर नई-नई रिपोर्टें तैयार होती रहीं.
रिपोर्ट में कहा गया है कि समस्या का एक कारण मुश्किल मुद्दों पर चर्चा से बचने की प्रवृत्ति भी है. अक्सर तब तक फैसले टाले जाते हैं, जब तक हालात लोगों के सामने कोई दूसरा विकल्प नहीं छोड़ देते. सिद्दीकी ने लिखा कि Pakistan में भुखमरी का संकट अचानक सामने नहीं आया. यह उन समस्याओं के कारण बढ़ा, जिनकी पहचान तो की गई, लेकिन उनका समाधान नहीं किया गया. चेतावनियों को स्वीकार किया गया, लेकिन उन पर ध्यान नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि देश अक्सर समस्याओं को समझने में विफल नहीं होते, बल्कि दशकों तक उन्हीं समस्याओं का विश्लेषण करते रहते हैं और समाधान टालते जाते हैं.
उन्होंने आगे कहा कि Pakistan में भुखमरी का संकट केवल भोजन की कमी का मामला नहीं है, बल्कि यह शासन व्यवस्था, जवाबदेही, प्राथमिकताओं और फैसलों से भी जुड़ा है. यह ऐसी समस्या है, जिसे बहुत पहले गंभीरता से समझकर दूर किया जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अब यह इतना बड़ा हो गया है कि इसे नजरअंदाज करना मुश्किल है.
Pakistan का ग्लोबल हंगर इंडेक्स स्कोर चार प्रमुख संकेतकों पर आधारित है. इनमें अल्पपोषण, बच्चों में उम्र के अनुपात में कम लंबाई, लंबाई के अनुपात में कम वजन और पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर शामिल हैं. Pakistan के समाचार चैनल जियो न्यूज के अनुसार, रिपोर्ट में कहा गया है कि देश की 16.1 प्रतिशत आबादी कुपोषित है. वहीं, पांच साल से कम उम्र के 33.6 प्रतिशत बच्चे उम्र के अनुपात में कम लंबाई की समस्या से प्रभावित हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, Pakistan में 9.8 प्रतिशत बच्चे लंबाई के अनुपात में कम वजन की समस्या से जूझ रहे हैं, जबकि पांच साल की उम्र पूरी करने से पहले 5.6 प्रतिशत बच्चों की मौत हो जाती है.
–
डीएससी


