
New Delhi, 12 मार्च . पश्चिम एशिया में जारी हालात के बीच India Government नागरिकों की सुरक्षित वापसी में लगी हुई है. कतर से करीब 700 नागरिक देश पहुंचे, तो वहीं रियाद के लिए भारतीय एयरलाइंस की उड़ानें शुरू कर दी गईं.
कतर में भारतीय दूतावास की जारी अपडेट एडवाइजरी के अनुसार, आज लगभग 700 भारतीय नागरिक दो कतर एयरवेज की उड़ानों से रवाना हुए. एक उड़ान दिल्ली और दूसरी Mumbai के लिए थी, जबकि कुछ यात्री अन्य गंतव्यों पर गए. आने वाले दिनों में कतर एयरवेज की रोजाना एक-दो उड़ानें India के लिए चलने की संभावना है.
जो भारतीय नागरिक कतर से बाहर जाना चाहते हैं, उनके पास कतर एयरवेज की सीमित उड़ानों से यात्रा करने का विकल्प है. इसके अलावा, यदि उनके पास सऊदी अरब का वैध वीजा है, तो वे सलवा बॉर्डर के जरिए सऊदी अरब होकर भी जा सकते हैं.
एडवाइजरी के अनुसार, हम उन भारतीय नागरिकों के लिए सऊदी अरब का 96 घंटे का अस्थायी ट्रांजिट वीजा जारी कराने में मदद कर रहे हैं जो कतर में विजिट वीजा पर थे और सऊदी अरब के रास्ते बाहर जाना चाहते हैं. इसके लिए रजिस्ट्रेशन हमारे social media चैनलों पर दिए गए लिंक के माध्यम से किया जा सकता है.
जानकारी के अनुसार, दूतावास Friday-Saturday (13-14 मार्च) को भी खुला रहेगा, ताकि विशेष रूप से तत्काल आधार पर पासपोर्ट नवीनीकरण जैसी जरूरतों में मदद की जा सके.
दूतावास की ओर से कहा गया कि भारतीय समुदाय से अनुरोध है कि कतर के अधिकारियों की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करें. इन एडवाइजरी में बताया गया है कि देशभर में बाजार स्थिर हैं और खुदरा दुकानों पर सभी जरूरी सामान उपलब्ध है. सभी से जिम्मेदारी से व्यवहार करने, अफवाहों से बचने और अनावश्यक सामान जमा न करने की अपील की गई है. केवल उतना ही सामान खरीदें जितना वास्तव में जरूरी हो.
वहीं, पश्चिम एशिया में हवाई यात्रा की स्थिति पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय (एमओसीए) भी नजर बनाए हुए है.
12 मार्च 2026 से भारतीय एयरलाइंस की रियाद से आने-जाने वाली उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं. पहले दिन एयर इंडिया और इंडिगो की तीन उड़ानें Mumbai के लिए और एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान कोझिकोड (कालीकट) के लिए संचालित की जा रही हैं. इससे India और रियाद (सऊदी अरब) के बीच अहम हवाई संपर्क फिर बहाल हो गया है.
एमओसीए के अनुसार, 28 फरवरी से 11 मार्च के बीच खाड़ी देशों से कुल 1,50,457 यात्री हवाई मार्ग से India पहुंचे.
इसके अलावा 12 मार्च 2026 को पश्चिम एशिया के कई शहरों जैसे अबू धाबी, Dubai , फुजैरा, जेद्दा, मस्कट, रस अल खैमाह, रियाद और शारजाह से India के लिए आने वाली 57 उड़ानें तय की गई हैं. हालांकि यह संचालन परिस्थितियों और तकनीकी स्थिति पर निर्भर करेगा.
मंत्रालय एयरलाइंस और अन्य संबंधित पक्षों के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए है, ताकि यात्रियों की आवाजाही सुचारू रूप से हो सके. हवाई किराए पर भी नजर रखी जा रही है, ताकि टिकट की कीमतें उचित बनी रहें और इस दौरान अनावश्यक बढ़ोतरी न हो.
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे उड़ानों के समय और यात्रा से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए अपनी एयरलाइन से संपर्क में रहें. मंत्रालय स्थिति की लगातार समीक्षा करता रहेगा और जरूरत पड़ने पर आगे की जानकारी जारी करेगा.
–
एवाई/वीसी