
मेरठ/उन्नाव, 16 दिसंबर . उत्तर प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों में Tuesday को हुए सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
पहला हादसा यूपी के मेरठ में उस वक्त हुआ, जब Police टीम की प्राइवेट कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद कार अनियंत्रित होकर हिंडन नदी में जा गिरी. इस हादसे में हेड constable राहुल चौधरी समेत कार सवार दो लोगों की मौत हो गई. हादसे में एक अन्य Policeकर्मी और दो निजी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तुरंत मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. चिकित्सकों के अनुसार सिपाही कौशल और एक निजी व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है.
बताया गया है कि हादसे के समय बागपत Police की टीम मेरठ में एक मामले की जांच कर वापस लौट रही थी. मृतक हेड constable राहुल चौधरी बागपत जनपद की डोला चौकी पर तैनात थे और हादसे का शिकार हुई कार उन्हीं की बताई जा रही है. Police ने दोनों मृतकों का पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.
दूसरी घटना उन्नाव जिले से सामने आई, जहां आगरा-Lucknow एक्सप्रेस-वे पर एक फॉर्च्यूनर कार का टायर फट गया. टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर सामने चल रही गाड़ी से टकराई और फिर डिवाइडर से जा भिड़ी, जिससे फॉर्च्यूनर डिवाइडर में फंस गई.
हादसा बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में किमी संख्या-241 के पास हुआ. सूचना मिलने पर मौके पर यूपीडा और Police की टीमें पहुंचीं और घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी बांगरमऊ भेजा गया. हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने चारों लोगों को मृत घोषित कर दिया. सभी मृतक गाजियाबाद जनपद के निवासी बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, वे एक Political पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे और पेशे से नमक के व्यापारी थे.
दोनों ही मामलों में Police ने कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटनाओं के कारणों की जांच की जा रही है.
–
पीएसके