
उज्जैन, 29 दिसंबर . Madhya Pradesh की धार्मिक नगरी उज्जैन में वर्ष 2028 में सिंहस्थ होने जा रहा है और इस आयोजन की तैयारी जोरों पर है. Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि यहां के 30 किलोमीटर लंबे घाट पर 24 घंटे में 5 करोड़ श्रद्धालु स्नान या आचमन कर सके. Chief Minister यादव ने Monday को उज्जैन के नानाखेड़ा स्टेडियम में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सिंहस्थ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला है.
इस दौरान सीएम ने कहा कि यह भारतीय धर्म, संस्कृति, आध्यात्म और पर्यटन का अद्भुत समागम है. सिंहस्थ को देखते हुए Government ने भी सभी तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं. हमारी कोशिश है कि 30 किलोमीटर लंबे घाटों में 24 घंटे में 5 करोड़ से अधिक श्रद्धालु शिप्रा के शुद्ध जल में स्नान और आचमन कर लें.
उन्होंने कहा कि सिंहस्थ को बेहतर बनाने के लिए हमने उज्जैन में 2675 करोड़ रुपए की लागत से 33 प्रमुख कार्यों को मंजूरी दे दी है. बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आने वाले सभी श्रद्धालुओं का स्वागत है, अभिनंदन है. बीते तीन-चार दिनों के अंदर ही 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए. उज्जैन आने वाले सभी श्रद्धालु सिर्फ हमारे मेहमान नहीं, स्वयं बाबा महाकाल द्वारा आमंत्रित अतिथि हैं. महाकाल ने उन्हें दर्शन देने के लिए बुलाया है. इसलिए सभी श्रद्धालुओं के सत्कार से जुड़ी हर व्यवस्था में संवेदना और आत्मीयता भी होनी चाहिए.
Chief Minister ने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से ही उज्जैन नगरी सिर्फ India नहीं, सम्पूर्ण विश्व की आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बनी हुई है. उज्जैन के नागरिकों का सहयोग ही बाबा महाकाल की सच्ची सेवा है. Government, प्रशासन और समाज मिलकर सिंहस्थ-2028 को सबसे भव्य, दिव्य और अनुशासित के साथ एक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक आयोजन बनाएंगे.
सीएम ने आगे कहा कि उज्जैन में युवाओं को केंद्र में रखकर तैयार की गई तीन महत्वपूर्ण पहलों का एक साथ लोकार्पण एवं शुभारंभ किया. उन्होंने प्रोजेक्ट स्वाध्याय का शुभारंभ किया. इस प्रोजेक्ट के जरिए विद्यार्थियों को कम उम्र से ही कोडिंग और डिजिटल सोच से जोड़ा जा रहा है. Chief Minister यादव ने कहा कि यह तीनों पहले उज्जैन के युवाओं को केवल डिग्री तक ही सीमित नहीं रखेंगी, बल्कि उन्हें जॉब-रेडी, स्टार्टअप-रेडी और फ्यूचर-रेडी बनाने का आधार तैयार करेंगी.
Chief Minister ने घोषणा करते हुए कहा कि उज्जैन के पुराने हॉकी स्टेडियम में आधुनिक एस्ट्रोटर्फ लगाया जाएगा, जिससे यहां इंटरनेशनल हॉकी मैच हो सकें. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी के कार्यकाल में भारतीय खिलाड़ी लगभग सभी खेलों में पदक विजेता बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम Madhya Pradesh के युवाओं को नौकरी लेने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बनाने का प्रयास कर रहे हैं. आज की गई पहलें कल इसी दिशा में हमारी मदद करेंगी. मध्यप्रदेश Government सीखो-कमाओ योजना, स्किल इंडिया मिशन और Prime Minister इंटर्नशिप स्कीम जैसी पहलें युवाओं को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक अनुभव देकर उन्हें बाजार और उद्योगों के लिए तैयार कर रही हैं. यही सही अवसर है कि उज्जैन के युवा स्वयं को आने वाले बेहतर कल के लिए अभी से तैयार करें.
–
एसएनपी/एएसएच