तमिलनाडु में 5.67 करोड़ मतदाता, 188 सीटें सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित, बनेंगे 75 हजार पोलिंग बूथ : सीईसी

चेन्नई, 27 फरवरी . मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने Friday को आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनावों की तैयारियों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आयोग पिछले कुछ दिनों से तमिलनाडु में है और जिला कलेक्टरों के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर रहा है. इसी दौरान, मुख्य चुनाव आयुक्त ने राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने की अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया.

सीईसी ज्ञानेश कुमार ने Friday को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि वर्तमान में तमिलनाडु में 5 करोड़ 67 लाख मतदाता हैं. राज्य में 2.89 करोड़ महिला मतदाता हैं, जबकि 2.77 करोड़ पुरुष वोटर्स हैं. वहीं, पूरे राज्य में 7,617 ट्रांसजेंडर वोटर्स हैं. 80 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों की संख्या लगभग 4 लाख है और 100 साल से ज्यादा उम्र के 2,530 वोटर्स हैं.

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में मृत मतदाताओं, स्थानांतरित हो चुके लोगों या एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में दर्ज नामों को मतदाता सूची से सही तरीके से हटाया गया है. उन्होंने कहा कि 27 अक्टूबर 2025 से 23 फरवरी 2026 तक मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण किया गया, जिसका उद्देश्य था कि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए और कोई अपात्र व्यक्ति शामिल न हो.

सीईसी ने बताया कि तमिलनाडु में 234 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं, जिनमें से 188 सामान्य, 44 अनुसूचित जाति और 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं. इस बार पूरे राज्य में लगभग 75,000 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें से लगभग 44,000 ग्रामीण इलाकों में होंगे.

सीईसी ने आगे बताया कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए हर मतदान केंद्र पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग होगी. मतदाताओं की सुविधा के लिए हर पोलिंग स्टेशन पर औसतन 756 वोटर होंगे, जिससे आरामदायक और बिना रुकावट वोटिंग होगी. 258 पोलिंग स्टेशन की जिम्मेदारी महिलाएं संभालेंगी. दिव्यांगों की ओर से मैनेज किए जाने वाले पोलिंग स्टेशन 47 होंगे, जबकि पूरे राज्य में लगभग 265 मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे.

उन्होंने बताया कि मतदाता अपने मोबाइल के माध्यम से पूरी चुनावी प्रक्रिया तक पहुंच सकते हैं. वे लगभग रियल-टाइम में और बहुत सटीकता के साथ डेटा और जानकारी देख सकते हैं. अपने उम्मीदवारों से लेकर उनके दाखिल हलफनामे को भी देख सकते हैं. पोलिंग स्टेशन की डिटेल्स और वोटरों की संख्या देख सकते हैं.

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पिछले दो दिनों में तमिलनाडु में हमने कलेक्टरों, एसपी, डीआईजी, आईजी, लगभग 24 प्रवर्तन एजेंसियों, राज्य Government, मुख्य सचिव, डीजीपी और संबंधित सभी विभागों के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा की है.

उन्होंने कहा, “आयोग एसआईआर के तहत मतदाता सूची को शुद्ध करने के कार्य में लगे सभी बूथ-स्तरीय अधिकारियों, सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों, निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों और सभी संबंधित कर्मियों को बधाई देता है.”

डीसीएच/

Leave a Comment