बिहार: गया रेलवे स्टेशन पर खड़ी दून एक्सप्रेस से 48 कछुआ बरामद

गयाजी, 21 दिसंबर . बिहार के गया रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक Express Train में तलाशी अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल ने थैले में रखे 48 कछुओं को बरामद किया है. बाद में इन कछुओं को वन विभाग को सौंप दिया गया है.

आरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि ‘ऑपरेशन विलेप’ के तहत दून एक्सप्रेस के एक कोच से 48 जिंदा कछुए बरामद किए गए. सभी कछुए वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित प्रजाति के हैं. बरामद कछुओं की अनुमानित कीमत करीब 24 लाख रुपए आंकी गई है.

बताया गया कि निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव के नेतृत्व में Saturday की देर रात अपराधियों की धरपकड़ के लिए प्लेटफॉर्म पर गश्त किया जा रहा था. इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर डाउन दून एक्सप्रेस की बारीकी से जांच की गई. इसी क्रम में उसके कोच नंबर एस7 में दो प्लास्टिक के बोरे संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए. जब इनकी जांच की गई तो उसके भीतर कुल 48 जीवित कछुए पाए गए. इस संबंध में आसपास बैठे यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी उक्त बैगों पर अपना दावा नहीं किया.

इसके बाद Police ने इन सभी कछुओं को जब्त कर लिया और इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई. वन विभाग के अधिकारियों को सभी 48 जीवित कछुओं को नियम सम्मत कार्रवाई करते हुए सही-सलामत उन्हें सौंप दिया गया. वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, बरामद कछुओं की अनुमानित कीमत लगभग 24 लाख रुपए आंकी गई है.

संभावना व्यक्त की जा रही है कि उक्त सभी कछुए तस्करी करके अन्यत्र ले जाए जा रहे होंगे. Police अब पूरे मामले की जांच कर रही है तथा तस्करों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

बता दें कि इसके पहले 18 दिसंबर को भी गया रेलवे स्टेशन पर दून एक्सप्रेस से 102 जीवित कछुए बरामद किए गए थे. बरामद कछुओं की कीमत 51 लाख रुपए आंकी गई थी. Police कछुए पकड़ने में तो सफल हो रही है, लेकिन तस्कर गिरफ्तार नहीं हो पा रहे हैं.

एमएनपी/डीकेपी

Leave a Comment