ग्रेटर नोएडा में पार्टी के दौरान विवाद, लूटपाट और धमकी देने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 15 मई . ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख Police ने एक फ्लैट में पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद मारपीट, तोड़फोड़, लूटपाट और धमकी देने के मामले में चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपियों के कब्जे से पीड़ित की स्विफ्ट कार सहित कई कीमती सामान भी बरामद किए हैं.

गिरफ्तार आरोपियों में दो युवक और दो युवतियां शामिल हैं. Police के अनुसार, यह घटना 7 मई की है. पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया कि उसके फ्लैट पर पार्टी चल रही थी. इसी दौरान किसी बात को लेकर आरोपियों और पीड़ित के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट शुरू कर दी और फ्लैट में जमकर तोड़फोड़ की.

आरोप है कि घटना के दौरान आरोपी पीड़ित के कमरे से एटीएम कार्ड, शॉपिंग कार्ड, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, आधार कार्ड, डीएसएलआर कैमरा, जूते, नगदी, सोने की चेन और अन्य सामान अपने साथ ले गए. इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़ित की स्विफ्ट कार भी कब्जे में ले ली.

पीड़ित ने Police को यह भी बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी. साथ ही छेड़छाड़ के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उससे 50 हजार रुपए की मांग की गई. दबाव बनाकर आरोपियों ने पीड़ित से ऑनलाइन माध्यम से 12,500 रुपए ट्रांसफर करा लिए. मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बिसरख Police ने जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी.

Police को Friday 15 मई को बड़ी सफलता मिली, जब चारों आरोपियों को चार मूर्ति चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. Police ने आरोपियों के कब्जे से पीड़ित की स्विफ्ट कार समेत अन्य सामान बरामद किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रथम चन्ना (22), सैम चौधरी (21), आशिता (20) और पूजा (21 ) के रूप में हुई है. सभी आरोपी दिल्ली के विभिन्न इलाकों के रहने वाले बताए गए हैं.

Police द्वारा बरामद सामान में एक चार्जर और कैमरा बैग, एक साउंड बार, एक हाथ की घड़ी, एक जोड़ी जूते, दो क्रेडिट कार्ड भी शामिल हैं. इस संबंध में थाना बिसरख में विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. Police का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है.

पीकेटी/वीसी

Leave a Comment