
कैमूर, 1 मार्च . बिहार में कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर नशेज के समीप Sunday सुबह बस और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 11 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हादसा उस समय हुआ जब जमशेदपुर से वाराणसी जा रही एक यात्री बस की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. बस में लगभग 70 यात्री सवार थे.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस एक होटल पर चाय-नाश्ते के लिए रुकी थी. यहां से करीब तीन किलोमीटर आगे बढ़ते ही सामने से आ रहा ट्रक अचानक डिवाइडर पार कर बस की लेन में घुस गया और तेज रफ्तार में सीधी टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई.
हादसे में जान गंवाने वालों में वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र निवासी दीपक पटेल की नौ वर्षीय पुत्री दीक्षिता कुमारी और भूलनपुर, वाराणसी निवासी आभा रानी की पहचान हो चुकी है. तीसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. Police उसकी शिनाख्त कराने में जुटी है.
हादसे के सभी घायलों को स्थानीय Governmentी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि कई का इलाज निजी क्लीनिकों में चल रहा है. 11 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
घटना की सूचना मिलते ही कुदरा Police और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया. कुदरा थाने के एएसआई बीएन उपाध्याय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक रॉन्ग साइड से आया था. टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. Police ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है. हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है.
–
एसएके/पीयूष