Skip to content
Thursday, 29 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
टेलीविजन,मनोरंजन

25 साल बाद फिर दुल्हन बनीं स्मिता बंसल, गोवा में पति अंकुश संग रचाई दूसरी बार शादी

25 साल बाद फिर दुल्हन बनीं स्मिता बंसल, गोवा में पति अंकुश संग रचाई दूसरी बार शादी

Mumbai , 28 अक्टूबर . टीवी एक्ट्रेस स्मिता बंसल ने पति-डायरेक्टर अंकुश मोहला के साथ शादी के 25 साल पूरे कर लिए हैं. इस मौके पर कपल ने गोवा में व्हाइट वेडिंग स्टाइल में फिर से शादी की रस्में निभाकर इस खास दिन को सेलिब्रेट किया.

एक्ट्रेस के इंडस्ट्री के दोस्तों ने social media पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर इस खूबसूरत जश्न की झलक शेयर की. एक तस्वीर में अंकुश, स्मिता के गाल पर किस करते दिख रहे हैं और स्मिता सफेद ब्राइडल गाउन में मुस्कुरा रही हैं.

अंकुश डार्क सूट में अपनी पत्नी को गले लगाए हुए नजर आ रहे हैं. एक अन्य वीडियो में दोनों समुद्र के किनारे फूलों से सजे मंडप के नीचे डांस करते दिख रहे हैं.

समारोह का आयोजन खुले आकाश के नीचे किया गया था, जिसमें क्रीम रंग के कपड़े से सजी लकड़ी की कुर्सियों की कतारें, फूलों की सजावट और खूबसूरती से सजा समारोह स्थल बहुत ही शानदार लग रहा था. वेन्यू पर ‘अंकुश एंड स्मिता’ के नाम और 26 अक्टूबर की तारीख वाला एक डेकोरेटिव बोर्ड भी लगा था, जिस पर 25 साल पूरे होने का जश्न मनाने का मैसेज लिखा था.

Actress स्मिता बंसल और अंकुश मोहला के इस समारोह में Actress नेहा मर्दा ने शिरकत की थी. उनके साथ-साथ, संगीता घोष, जयति भाटिया और टीवी जगत की कई अन्य हस्तियों ने भी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए.

स्मिता और अंकुश ने 8 दिसंबर 2000 को शादी की थी. कपल की स्ताशा और अनाघा नाम की दो बेटियां हैं. यह कपल 2012 में डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 5’ में भी एक साथ नजर आया था.

‘नच बलिए 5’ में स्मिता और अंकुश की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इस शो में स्मिता अपनी दूसरी बेटी के जन्म के सिर्फ तीन महीने बाद ही डांस में वापसी कर रही थीं. उन्होंने अपनी एनर्जी और मेहनत से दर्शकों और जजों को काफी इंप्रेस किया था.

–

एनएस/एबीएम

Share