24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं माधुरी दीक्षित, ‘कोण होणार करोडपती’ में दिखेगा नया अंदाज

Mumbai , 26 अगस्त . Bollywood की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपने लंबे फिल्मी करियर में एक्टिंग और डांस से तो दर्शकों का दिल जीता ही है, अब वह एक नई जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं. वह जल्द ही टीवी के लोकप्रिय क्विज शो के मराठी वर्जन ‘कोण होणार करोडपती’ को होस्ट करती नजर आएंगी. यह शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के लोकप्रिय फॉर्मेट पर आधारित है.

खास बात यह है कि माधुरी करीब 24 साल बाद एक बार फिर टीवी होस्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं. शो को लेकर वह काफी उत्साहित हैं, और उन्होंने बताया कि उन्हें इस प्रोजेक्ट की तरफ सबसे ज्यादा कंटेस्टेंट्स की कहानियों और उनके सपनों ने आकर्षित किया.

शो में शामिल होने की वजह बताते हुए माधुरी दीक्षित ने कहा, ”’कोण होणार करोडपती’ सिर्फ सवालों के जवाब देकर पैसे जीतने वाला शो नहीं है, बल्कि यह लोगों के आत्मविश्वास और सपने देखने की हिम्मत से भी जुड़ा है. मुझे सबसे ज्यादा उत्साह इस बात का है कि मैं कंटेस्टेंट्स की कहानियों और उनके सपनों के जरिए उनसे जुड़ पाऊंगी. लोगों की जिंदगी के बारे में जानना और उनके सपनों को समझना मुझे इस शो का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करता है.”

माधुरी ने एक्टिंग और होस्टिंग के बीच के अंतर के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, ”एक Actor को कैमरे के सामने किसी किरदार में ढलना पड़ता है, जबकि होस्ट के तौर पर वह खुद रह सकता हैं. इस शो में दर्शक मेरा स्वाभाविक अंदाज देखेंगे. मैं कंटेस्टेंट्स के सामने बैठकर उनकी जिंदगी के बारे में बात करूंगी और उनकी बातें सुनूंगी.”

‘कोण होणार करोडपती’ के जरिए माधुरी करीब 24 साल बाद टीवी होस्टिंग में वापसी कर रही है. इससे पहले वह ‘कहीं ना कहीं कोई है’ नाम के टीवी शो को होस्ट कर चुकी हैं. हालांकि, इसके बाद उन्होंने फिल्मों और दूसरे प्रोजेक्ट्स में ज्यादा ध्यान दिया.

मराठी ‘केबीसी’ फॉर्मेट को माधुरी से पहले सचिन खेडेकर, स्वप्निल जोशी और नागराज मंजुले जैसे कलाकार होस्ट कर चुके हैं.

शो के मेकर्स ने इसी महीने ‘कोण होणार करोडपती’ का पहला प्रोमो भी जारी किया था. इसमें माधुरी पारंपरिक Maharashtraीयन अंदाज में नजर आई थीं. उनके इस लुक ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा. प्रोमो सामने आने के बाद से ही शो को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

माधुरी के इस नए सफर की जानकारी को देते हुए मेकर्स ने बताया था कि माधुरी को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मराठी वर्जन ‘कोण होणार करोडपती’ को होस्ट करने के लिए चुना गया है. उन्होंने शो के प्रोमो की शूटिंग पूरी कर ली है और इसे हिंदी ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के प्रीमियर एपिसोड के साथ जोड़े जाने की तैयारी थी. हिंदी ‘केबीसी’ को महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं.

पीके/एएस

Leave a Comment