
गोरखपुर, 18 सितंबर . भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने तीन संभागों के सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों के साथ संगठन की जमीनी स्थिति और चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की. इस दौरान गोरखपुर से BJP MP रवि किशन ने दावा किया कि Samajwadi Party 2027 के चुनाव में इतनी बुरी तरह हारेगी, जितनी उन्होंने देखी नहीं होगी.
सांसद रवि किशन ने कहा, “प्रदेश के प्रभारी महामंत्री विनोद तावड़े आए हैं. यह उनकी पहली बैठक है, उसमें हम सभी सांसद, मंत्रिगण और विधायक शामिल हो रहे हैं. Prime Minister Narendra Modi की सोच को कैसे आगे बढ़ाएंगे, उनके विकास के कार्यों को कैसे आगे बढ़ाएंगे इस पर चर्चा होगी. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मोदी-योगी का जो कार्य हुआ है, उसकी सारी रचनात्मक बैठक है. अब क्या आदेश आता है, वो बैठक के बाद पता चलेगा.”
उन्होंने कहा कि चुनावी मूड है और महादेव की कृपा से उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक जीत की ओर भारती जनता पार्टी जा रही है. बड़ा अच्छा संदेश आ रहा है. गरीब किसान, महिला, युवा, जेन-जी, तीसरी बार योगी आदित्यनाथ को Chief Minister बनाने के लिए उत्साहित हैं. वो उत्साह दिख रहा है. हम चाह रहे हैं कि चुनाव जल्दी हो जाए. हम लोग भी बहुत उत्साहित हैं.
BJP MP ने कहा कि जनता चाह रही है कि इतना वोट दिया जाए कि इस बार सभी विरोधी लोगों की जमानत जब्त हो जाए. सभी सांसद और विधायक अपना-अपना काम और क्षेत्र कैसे संभाले, इसकी रूपरेखा दी जाएगी. जहां-जहां विकास कार्य हुए हैं, उसे जनता के घर-घर जाकर बताया जाएगा.
रवि किशन ने कहा कि हम उन्हें बताएंगे कि 2017 के पहले कैसे उत्तर प्रदेश का नाश हुआ था और उसके बाद कैसे ऐतिहासिक विकास कार्य हुआ है. ये बताना बहुत जरूरी है कि कैसे मां-बेटी की सुरक्षा के लिए सुरक्षित Government देना जरूरी है. सुरक्षा का नाम योगी Government है. ये विकास मॉडल भाजपा का है. यही आपका भविष्य है. आपके आने वाले बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए एक ही पार्टी भाजपा है.
गोरखपुर के सांसद ने कहा कि अखिलेश यादव जिस हिसाब से टिप्पणी कर रहे हैं और मुझे और सीएम योगी को लेकर रील और फिल्म बना रहे हैं, वो बैठकर खुद देखते हैं कि ये बताता है कि वो कितना हताश और निराश हैं. उन्हें इतने छोटे स्तर पर गिरना पड़ रहा है कि झूठी फिल्में बनाकर जनता में एक भ्रम फैला रहे हैं. इससे जो लोग भाजपा और सीएम योगी से प्रेम करते हैं, उनमें और आक्रोश भर रहे हैं.
2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की करारी हार का दावा करते हुए उन्होंने कहा, “ये उनकी नकारात्मक सोच है तभी इस तरह की फिल्में बना रहे हैं. इससे पता चलता है कि 2027 में आप इतनी बुरी तरह से हारने वाले हैं कि इतनी बुरी हार आपने देखी नहीं होगी.”
–
केके/वीसी