
अयोध्या, 26 अगस्त . Samajwadi Party के सांसद अवधेश प्रसाद ने दावा किया है कि प्रदेश की एनडीए Government से जनता का भरोसा उठ चुका है और लोगों ने मन बना लिया है कि 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में Samajwadi Party की Government बनाई जाए. उन्होंने कहा कि योगी Government चुनाव नजदीक आते ही बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है.
सपा सांसद का यह बयान उस समय आया है जब Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि अगले छह महीने के भीतर एक लाख युवाओं को Governmentी नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे. अयोध्या में से बातचीत में सपा सांसद ने Chief Minister योगी आदित्यनाथ के छह महीने के भीतर एक लाख युवाओं को Governmentी नौकरी देने के बयान पर तंज कसा.
उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल झूठी बात है. Prime Minister Narendra Modi ने कहा था कि हर साल दो करोड़ नौकरियां दी जाएंगी. आज 12 साल हो गए हैं लेकिन एक भी नौकरी नहीं दी गई. इसलिए चुनाव नजदीक हैं और योगी Government झूठे वादे कर रही है. जनता जानती है कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है. इस Government की विदाई सुनिश्चित है.
अवधेश प्रसाद ने दावा किया कि 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की Government बनेगी. हमारी Government युवाओं और छात्रों को Governmentी नौकरियां देने का काम करेगी. नियमित भर्तियां की जाएंगी. युवाओं और किसानों को सम्मान दिया जाएगा.
जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) को एक निजी कंसोर्टियम को लीज पर देने के फैसले पर सपा सांसद ने कहा कि यह जयप्रकाश नारायण और देश की आजादी का अपमान है. जब हमारी Government सत्ता में थी और अखिलेश यादव Chief Minister थे, तब Lucknow में जयप्रकाश नारायण के सम्मान में एक बड़ी इमारत बनाई गई थी. शुरू से ही इसे लेकर भाजपा Government की नीयत ठीक नहीं थी. एक बार अखिलेश यादव परिसर में जाना चाहते थे लेकिन उन्हें रोक दिया गया. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. अब उन्होंने इसे बेचने का फैसला किया है, जो जयप्रकाश नारायण का अपमान है.
उन्होंने Government की विभिन्न घोषणाओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी किसी भी घोषणा का कोई मतलब नहीं है. उन्हें पता है कि वे हारने वाले हैं, इसलिए वे तरह-तरह के वादे कर रहे हैं. कहीं मुफ्त बस यात्रा की बात हो रही है, कहीं 50 हजार रुपए देने का वादा किया जा रहा है और यहां तक कि घर-घर जाकर पैसे बांटने की बात भी कही जा रही है. जनता का Government पर से भरोसा पूरी तरह उठ चुका है. महंगाई दिन-ब-दिन बढ़ रही है. कुछ जगहों पर चीनी 70 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रही है. यह कैसी स्थिति है? कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. भाजपा की Government अपना विश्वास खो चुकी है.
–
डीकेएम/पीएम