
New Delhi, 29 जुलाई . शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने Maharashtra एजुकेशन सिस्टम, नीट पेपर लीक मामले से कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी है.
पत्रकारों से बातचीत करते हुए ‘एंटी-पेपर लीक’ बिल पर संजय राउत ने कहा, “Maharashtra में 2,000 Governmentी स्कूल पहले ही बंद हो चुके हैं. चाहे Maharashtra में Government हो या देश में कहीं और, जहां भी भाजपा की Government है, हम देख सकते हैं कि वे सबसे जरूरी मुद्दे, शिक्षा को लेकर कितने सीरियस हैं. Maharashtra को कभी शिक्षा के क्षेत्र में एक मॉडल राज्य माना जाता था, लेकिन आज 2,000 स्कूल बंद हो चुके हैं.”
उन्होंने कहा, “कल ही पुणे यूनिवर्सिटी और आस-पास के इलाकों में एक फेक डिग्री स्कैम सामने आया. एक मार्कशीट स्कैम भी हुआ, और टीईटी व एमपीएससी परीक्षा के पेपर लीक हुए. Maharashtra में ये हालात हैं. देवेंद्र फडणवीस की नाक के नीचे एजुकेशन डिपार्टमेंट में करोड़ों का स्कैम हो रहा है, और अब वे हमें लेक्चर देने के लिए यह बिल ला रहे हैं.”
संजय राउत ने कहा, “नीट पेपर लीक मामले के आधे से ज्यादा गुनहगार पुणे और लातुर से हैं. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, “पेपर सेट करने वाले भाजपा के लोग हैं. एक विचारधारा के लोगों को पेपर सेट करने के लिए नियुक्त किया जाता है. पैसा कमाने के लिए अपने-अपने कार्यकर्ताओं को काम में लगा दिया जाता है.”
उन्होंने कहा, “Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस सबसे अच्छे शिक्षा मंत्री हो सकते हैं. उन्हें यहां लाना चाहिए. Prime Minister मोदी ने भी उनसे कहा है कि उन्हें आना होगा, तो देर किस बात की? देवेंद्र फडणवीस जैसे पढ़े-लिखे लोगों को शिक्षा मंत्री बनाया जाना चाहिए.”
–
एसडी/एएस