मध्य प्रदेश: सीहोर में शादी समारोह में फूड पॉइजनिंग से 200 बीमार

सीहोर, 26 मार्च . Madhya Pradesh की राजधानी Bhopal के करीबी जिले सीहोर में शादी समारोह में खाना खाने से लगभग 200 लोग बीमार हो गए. इन्हें पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई. इनमें से 50 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया.

मिली जानकारी के अनुसार, इच्छावर तहसील के बबड़िया नोआबाद गांव में Wednesday की रात को शादी समारोह चल रहा था. इस आयोजन में 1000 से ज्यादा लोग पहुंचे थे. अधिकांश लोगों ने भोजन किया, लेकिन लगभग 200 लोग ऐसे थे जिन्हें पेट दर्द हुआ और उल्टी भी हुई. कई लोगों की तबीयत भी बिगड़ने लगी. इनमें से 50 लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. कुछ लोगों का इच्छावर के स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है, वहीं कई लोगों को सीहोर के जिला अस्पताल ले जाया गया है.

कहा जा रहा है कि गुलाब जामुन खाने के बाद लोगों को पेट में दर्द हुआ और अन्य तरह की तकलीफें शुरू हुईं. खाना खाने वालों की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, वहीं दूसरी ओर खाद्य विभाग द्वारा खाने के नमूने लिए जा रहे हैं. साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि भोजन Wednesday को ही बना था फिर इसके खाने से लोग बीमार क्यों, हुए यह जांच का विषय है.

शादी समारोह में खाना खाने से लोगों के बीमार होने की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अमला हरकत में आया और चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य कर्मचारियों ने उपचार में तत्परता दिखाई. जो लोग बीमार हुए हैं उनमें अधिकांश बुजुर्ग बताई जा रहे हैं. अस्पताल भेजे गए अधिकांश लोगों की छुट्टी भी हो गई है.

एसएनपी/डीकेपी

Leave a Comment