पाकिस्तान: केपी के बन्नू में पुलिस स्टेशन के पास जबरदस्त बम धमाका, 2 की मौत और 17 घायल

पेशावर, 16 फरवरी . Pakistan का खैबर पख्तूनख्वा एक बार फिर बम धमाके से दहला है. प्रांत के बन्नू जिले में मिरयान Police स्टेशन के पास Monday को हुए जबरदस्त धमाके में दो लोगों की मौत हो गई और 17 घायल हो गए. स्थानीय मीडिया ने Police के हवाले से जानकारी दी.

Police के एक बयान के मुताबिक, धमाका एक मोटरसाइकिल में लगाए टाइम बम के फटने से हुआ. इस धमाके में एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई.

Pakistan के जाने-माने मीडिया आउटलेट डॉन को Police सूत्रों ने बताया कि धमाका स्टेशन के सामने बनी दुकानों के पास हुआ, जिसमें किसी Policeकर्मी को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन आस-पास के आम लोग धमाके का शिकार हो गए. घायलों में से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.

मेडिकल टीचिंग इंस्टिट्यूशन (एमटीआई) के प्रवक्ता, मुहम्मद नोमान खत्ताब ने बताया कि पीड़ितों को राजकीय अस्पताल और खलीफा गुल नवाज हॉस्पिटल पहुंचाया गया.

बचाव दल के अधिकारियों ने कहा कि इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं. उन्होंने शवों और घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया.

घटना के बाद, बन्नू Police की एक बड़ी टुकड़ी, बम डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीएस) और क्विक रिस्पॉन्स फोर्स (क्यूआरएफ) के साथ मौके पर पहुंची.

Police के बयान में कहा गया है कि Police और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं और जांच शुरू कर दी गई है. बयान में कहा गया कि बीडीएस टीम ने धमाके वाली जगह की सफाई में भी मदद की, “ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय पर और असरदार तरीके से रोका जा सके.”

इस बीच, बन्नू के Police उप महानिरीक्षक, सज्जाद खान ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल पूछा.

मीडिया हाउस हम के मुताबिक, खैबर-पख्तूनख्वा के गवर्नर फैसल करीम कुंदी ने हमले की कड़ी निंदा की है. गवर्नर हाउस से जारी एक बयान में, उन्होंने जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख जताया और मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जाहिर की.

गवर्नर ने पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई और दावा किया कि प्रांतीय प्रशासन पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ा है. उन्होंने अपराधियों की निंदा की. उन्हें इंसानियत का दुश्मन और इलाके की शांति-स्थिरता के लिए खतरा बताया.

वहीं, Sunday-Monday की दरमियानी रात एक ऐसी ही घटना में कोट हकीम इलाके की मुख्य सड़क पर एक पुल को विस्फोटकों से उड़ा दिया गया. इस तबाही से इलाके में स्थानीय परिवहन और आवाजाही बाधित हो गई है.

बन्नू जिले में हाल के महीनों में बार-बार ऐसी घातक वारदातें हुई हैं. जनवरी में, बन्नू के डोमेल इलाके में एक धमाके में दो लड़के घायल हो गए थे, जिनमें से एक की दो हफ्ते बाद मौत हो गई थी. उस महीने की शुरुआत में, डोमेल के पूर्व नाजिम, फिदा मुहम्मद खान वजीर, अपने ऑफिस के बाहर एक बम धमाके में घायल हो गए थे.

केआर/

Leave a Comment