जल जीवन मिशन से 16 करोड़ घरों को मिल रहा नल से जल: सीआर पाटिल

jaipur, 7 फरवरी . Lok Sabha में बजट पर Prime Minister के जवाब न देने को लेकर जारी Political गतिरोध के बीच केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सीआर पाटिल ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. jaipur स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में Saturday को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि जिस दिन Prime Minister को संसद में जवाब देना था, उसी दिन कांग्रेस ने जानबूझकर ऐसा माहौल बना दिया कि स्थिति बिगड़ सकती थी.

सीआर पाटिल ने कहा कि कांग्रेस की महिला सांसदों का Prime Minister की कुर्सी तक पहुंच जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और संसद के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि Lok Sabha सवाल पूछने और जवाब देने का मंच है, न कि किसी को घेरने या दबाव बनाने का स्थान. मंत्री ने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि जो लोग महिलाओं को आगे कर राजनीति करते हैं, वे स्वयं कमजोर होते हैं और अपनी ताकत पर भरोसा नहीं कर पाते.

Union Minister ने आरोप लगाया कि उसी दिन कांग्रेस सांसदों ने Union Minister नवनीत सिंह बिट्टू को अपमानित करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि एक पगड़ीधारी सरदार का रास्ता रोकना और उन्हें घेरना पूरी तरह गलत है. संसद में टोका-टोकी होती है, सवाल पूछे जाते हैं, लेकिन यह सब अपनी सीट पर खड़े होकर किया जाता है. Prime Minister की कुर्सी तक पहुंचना मर्यादाओं के खिलाफ है.

ईस्टर्न Rajasthan कैनाल प्रोजेक्ट को लेकर सीआर पाटिल ने कहा कि इसे राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा मिलेगा या नहीं, इसका फैसला कैबिनेट करेगी. उन्होंने यमुना जल समझौते पर बताया कि यह Rajasthan के लिए 77 हजार करोड़ से 1 लाख करोड़ रुपए का बड़ा प्रोजेक्ट है. उन्होंने कहा कि यह मायने नहीं रखता कि केंद्र और राज्य Government कितना पैसा देंगी, असली बात यह है कि Rajasthan को कितना पानी मिलेगा.

पाटिल ने कहा कि इस परियोजना से करीब 10 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा. Rajasthan देश का सबसे कम पानी वाला राज्य है, लेकिन आने वाले समय में यहां सबसे ज्यादा पानी उपलब्ध होगा. Haryana और Rajasthan के बीच यमुना जल को लेकर एमओयू हो चुका है और डीपीआर बनाने का काम शुरू हो गया है. उन्होंने यह भी कहा कि Rajasthan के Chief Minister जब भी दिल्ली जाते हैं, राज्य के लिए कुछ न कुछ लेकर ही आते हैं.

Union Minister ने बजट पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सराहना की और कहा कि उन्होंने लगातार नौ बार बजट पेश कर रिकॉर्ड बनाया है. यह महिला सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण है. उन्होंने कहा कि 2014 में India दुनिया की 11वीं अर्थव्यवस्था था, जबकि अब देश तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है.

सीआर पाटिल ने बताया कि कपड़ा उद्योग, खेती और इंफ्रास्ट्रक्चर समेत हर क्षेत्र में काम हो रहा है. देश में सात विशेष रेल कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें दिल्ली, वाराणसी और सिलीगुड़ी जैसे जिले शामिल हैं. हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल और अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं.

उन्होंने जल जीवन मिशन का जिक्र करते हुए कहा कि अब तक 16 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचाया जा चुका है, जिससे महिलाओं को मीलों दूर से पानी लाने की मजबूरी से राहत मिली है.

वीकेयू/डीकेपी

Leave a Comment