आईयूएमएल की तमिलनाडु महासभा में 14 प्रस्ताव पारित

चेन्नई, 20 जून . इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) तमिलनाडु राज्य महासभा की महत्वपूर्ण बैठक Saturday को चेन्नई के रायपुरम स्थित रमजान महल में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर के.एम. कादर मोहिदीन ने की, जबकि राज्य महासचिव के.ए.एम. मोहम्मद अबूबकर ने स्वागत भाषण दिया. बैठक में राज्य महासभा के 480 सदस्यों ने भाग लिया और कुल 14 प्रस्ताव पारित किए गए.

बैठक में 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार ए.एम. शाहजहां और एस.एस.पी. सैयद फारूक बाशा की जीत पर मतदाताओं और धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन के सहयोगी दलों का आभार व्यक्त किया गया.

महासभा ने टीवीके के नेता और तमिलनाडु के Chief Minister सी. जोसेफ विजय को भी बधाई दी. प्रस्ताव में कहा गया कि 2026 विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर टीवीके राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और उसे जनता का व्यापक समर्थन मिला.

बैठक में आईयूएमएल नेतृत्व द्वारा विजय Government को समर्थन देने के फैसले की भी सराहना की गई. प्रस्ताव में कहा गया कि चुनाव के बाद टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद Government बनाने के लिए आवश्यक संख्या नहीं जुटा सकी थी. ऐसे में राज्य में President शासन लागू होने और अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा शासन की आशंका जताई जा रही थी. इसी परिस्थिति में Chief Minister जोसेफ विजय ने 5 मई को आईयूएमएल अध्यक्ष प्रो. कादर मोहिदीन को पत्र लिखकर पार्टी के दो विधायकों का समर्थन मांगा था.

इसके बाद विभिन्न जमातों, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी आईयूएमएल से Government गठन में सहयोग करने की अपील की. 9 मई को चेन्नई में हुई पार्टी की उच्चस्तरीय समिति की बैठक में टीवीके Government को समर्थन देने का फैसला लिया गया और Governor को समर्थन पत्र सौंपा गया. इसके बाद 10 मई को जोसेफ विजय ने Chief Minister पद की शपथ ली.

महासभा ने बताया कि बाद में टीवीके ने आईयूएमएल को Government में शामिल होने का भी प्रस्ताव दिया. राष्ट्रीय नेताओं पनक्कड़ सैयद सादिक अली शिहाब थंगल और पी.के. कुनहालीकुट्टी ने भी पार्टी को Government में शामिल होने की सलाह दी. इसके बाद 21 मई को हुई आपात बैठक में आईयूएमएल ने विजय Government में शामिल होने का फैसला किया और पापनासम से विधायक ए.एम. शाहजहां का नाम मंत्री पद के लिए भेजा गया. पहली बार तमिलनाडु में आईयूएमएल का कोई विधायक मंत्री बना, जिसे महासभा ने ऐतिहासिक उपलब्धि बताया.

बैठक में केरल विधानसभा चुनाव में आईयूएमएल की सफलता पर भी खुशी जताई गई. पार्टी ने 28 सीटों पर चुनाव लड़कर 22 सीटें जीतीं. वहीं पी.के. कुनहालीकुट्टी, के.एम. शाजी, एन. शम्सुद्दीन, पी.के. बशीर, और वी.ई. अब्दुल गफूर मंत्री बने. सभी विजयी विधायकों और मंत्रियों को बधाई दी गई.

महासभा ने संगठन को मजबूत करने के लिए जुलाई तक जिला, नगर और महासभा बैठकों के आयोजन का निर्णय लिया. साथ ही पूरे राज्य में Political जागरूकता कार्यक्रम चलाने और पार्टी मुख्यालय से वक्ताओं को भेजने का फैसला किया गया.

स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारी के लिए सभी जिलों में समन्वयक नियुक्त करने का भी निर्णय लिया गया. इसके अलावा पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए इतिहास, राजनीति, प्रशासनिक संवाद और जनसमस्याओं के समाधान जैसे विषयों पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया.

एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव में स्थानीय निकायों के वार्ड परिसीमन को जनसंख्या के आधार पर करने की मांग की गई. पार्टी ने आरोप लगाया कि पिछली Government ने जनसंख्या की जगह मकानों की संख्या के आधार पर परिसीमन किया, जिससे मतदाताओं की संख्या में असंतुलन पैदा हुआ और अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व प्रभावित हुआ.

महासभा ने 22 मुस्लिम आजीवन कारावास कैदियों की रिहाई या उनकी पैरोल बढ़ाने की भी मांग की. प्रस्ताव में कहा गया कि इनमें से कई कैदी 25 वर्ष से अधिक समय जेल में बिता चुके हैं और मानवीय आधार पर उन्हें राहत मिलनी चाहिए.

आईयूएमएल ने स्पष्ट किया कि वर्तमान Political परिस्थितियों में वह डीएमके गठबंधन में बने रहना संभव नहीं मानती. पार्टी ने कहा कि वह फिलहाल Chief Minister जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली Government का हिस्सा है और भविष्य के चुनावी गठबंधन पर फैसला उपचुनाव तथा स्थानीय निकाय चुनावों की घोषणा के बाद लिया जाएगा.

वीकेयू/एएस

Leave a Comment