
दमोह, 3 मई . Madhya Pradesh में जबलपुर जिले स्थित बरगी डैम में क्रूज हादसे में अब तक 13 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि क्रूज में कुल करीब 40 से 41 लोग सवार बताए जा रहे थे. घटना के बाद से ही रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है और प्रशासन पूरी ताकत के साथ राहत कार्य में जुटा हुआ है.
इस हादसे को लेकर प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने से कहा कि यह घटना बेहद दुखद और पीड़ादायक है. मैं इस माध्यम से सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें.
उन्होंने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी मिली, प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया. हम शुरू से ही स्थिति पर नजर बनाए हुए थे और रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर पूरी तरह चिंतित और सक्रिय रहे. जिन लोगों को बचाया जा सकता था, उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन दुर्भाग्यवश 13 लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी.
मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने यह भी बताया कि प्रदेश Government इस पूरे घटनाक्रम को लेकर गंभीर है और लगातार निगरानी बनाए हुए है. उन्होंने कहा, “Chief Minister मोहन यादव खुद इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं. मैं खुद रात करीब 8 बजे मौके पर पहुंच गया था. मेरे पहुंचने से पहले मंत्री राकेश सिंह भी वहां पहुंच चुके थे. हम सभी पूरी रात मौके पर मौजूद रहे, ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन में किसी तरह की कोई कमी न रह जाए.”
उन्होंने बताया कि इस दौरान स्थानीय विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और सभी ने मिलकर पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की. प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि राहत और बचाव कार्य पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए.
इस घटना को लेकर मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “कुछ लोग इस दुखद घटना को भी राजनीति का विषय बनाना चाहते हैं, जबकि यह समय संवेदना और सहयोग का है.”
घटना की जांच को लेकर उन्होंने कहा कि Government ने तुरंत जांच के आदेश दे दिए हैं. एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट सामने आ जाएगी. इसके लिए टीम गठित कर दी गई है. शुरुआती तौर पर जिन लोगों की लापरवाही सामने आई है, उनके खिलाफ जांच पूरी होने से पहले ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
उन्होंने आगे कहा कि Government इस बात को लेकर बेहद गंभीर और संवेदनशील है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.
–
वीकेयू/वीसी