सुशासन के 12 साल : ‘पीएम मोदी के नेतृत्व में बदली काशी की तस्वीर’, श्रद्धालुओं ने गिनाईं उपलब्धियां

वाराणसी, 26 मई . Prime Minister Narendra Modi के 2014 में पद की शपथ लेने के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच उत्साह देखने को मिला.

काशी पहुंचे श्रद्धालुओं ने Prime Minister मोदी के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश की पहचान वैश्विक स्तर पर मजबूत हुई है और धार्मिक स्थलों के विकास को नई दिशा मिली है.

लोगों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में वाराणसी का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है और काशी आज दुनिया भर के श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुकी है.

श्रद्धालु पूजा पांडेय ने से बातचीत में कहा कि Prime Minister मोदी के 12 साल के कार्यकाल में देश ने अभूतपूर्व विकास देखा है. पहले के समय में India को इतना वैश्विक सम्मान नहीं मिला था, जितना आज मिल रहा है.

उन्‍होंंने कहा कि Prime Minister मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उल्लेखनीय कार्य किए हैं. रोजगार के अवसर बढ़े हैं, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए गए हैं और धार्मिक स्थलों का पुनर्जीवन किया गया है. उन्होंने कहा कि ऐसा Prime Minister शायद ही देश को पहले मिला हो और वह चाहती हैं कि आने वाले समय में भी Narendra Modi ही देश का नेतृत्व करें.

श्रद्धालु राघवेंद्र सिंह ने Prime Minister मोदी के कार्यकाल में चलाए गए स्वच्छता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पहले शहर में जगह-जगह गंदगी दिखाई देती थी, लेकिन अब हर गली और घाट का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि नमो घाट से लेकर अस्सी घाट तक व्यापक सफाई और विकास कार्य हुए हैं. पहले जहां सड़कें जर्जर थीं और चलना मुश्किल था, वहीं आज बेहतर सड़कें और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है.

गाजीपुर से वाराणसी पहुंचे श्रद्धालु दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि Prime Minister मोदी का कार्यकाल लगातार बढ़ना चाहिए क्योंकि पिछले कई दशकों में जो काम नहीं हो सके, वे अब तेजी से पूरे किए जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि काशी में हर क्षेत्र में विकास दिखाई देता है, चाहे वह धार्मिक पर्यटन हो, सड़कें हों या बुनियादी सुविधाएं. उनके अनुसार Prime Minister मोदी ने काशी को एक नई पहचान दिलाई है.

बिहार से आए श्रद्धालु गौरव पांडेय ने कहा कि वह वर्षों से काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए आते रहे हैं और पिछले दस वर्षों में यहां का बदलाव बेहद प्रभावशाली रहा है. उन्होंने कहा कि पहले मंदिर परिसर इतना विकसित और व्यवस्थित नहीं था. अब यहां साफ-सफाई, सुरक्षा और सुविधाओं में काफी सुधार हुआ है. उन्होंने कहा कि काशी आने के बाद मन को शांति और प्रसन्नता का अनुभव होता है.

उत्तर प्रदेश के हाथरस से आए श्रद्धालु सतेंद्र गुप्ता ने भी Prime Minister मोदी के 12 साल के कार्यकाल को शानदार बताया. उन्होंने कहा कि Prime Minister ने सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है. साथ ही काशी में मंदिरों के जीर्णोद्धार और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए किए गए कार्य सराहनीय हैं. श्रद्धालुओं का मानना है कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में वाराणसी ने आध्यात्मिक और आधुनिक विकास का अनूठा संगम प्रस्तुत किया है.

एएसएच/एबीएम

Leave a Comment