
देवघर, 3 मार्च . Jharkhand के देवघर जिले की Police ने जंगल के बीच बैठकर फर्जी कस्टमर केयर कॉल सेंटर चला रहे साइबर अपराधियों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है. विशेष अभियान के तहत Tuesday को की गई छापेमारी में 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है.
Police का दावा है कि ये लोग इंटरनेट पर फर्जी नंबर डालकर देशभर के लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना और पथरौल थाना की संयुक्त टीम ने पथरौल थाना क्षेत्र के सरहैता गांव के पास जंगल इलाके में छापा मारा. वहां मोबाइल फोन और सिम कार्ड के जरिए कथित तौर पर फर्जी कस्टमर केयर सेवा चलाई जा रही थी.
मौके से चंदन कुमार, राहुल कुमार दास, कुंदन कुमार, दिवाकर महरा, जब्बार अंसारी, दीपक कुमार मंडल, प्रिंस कुमार मंडल, नीरज कुमार दास, संजय कुमार दास, रोहित कुमार यादव और एक अन्य राहुल कुमार दास को गिरफ्तार किया गया.
तलाशी में Police ने 11 मोबाइल फोन, 12 सिम कार्ड और 1.01 लाख रुपए नकद बरामद किए. नकदी नीरज कुमार दास के पास से मिली. प्रारंभिक जांच में Police को आशंका है कि यह रकम हाल के दिनों में की गई साइबर ठगी से जुड़ी हो सकती है.
पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित गूगल सर्च पर विभिन्न कंपनियों और डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म के आधिकारिक कस्टमर केयर नंबर की जगह अपने फर्जी नंबर अपलोड कर देते थे. जब ग्राहक समस्या के समाधान के लिए इन नंबरों पर कॉल करते थे तो उन्हें झांसे में लेकर बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी या अन्य गोपनीय विवरण हासिल कर लिया जाता था. इसके अलावा, खुद को फोनपे और पेटीएम का प्रतिनिधि बताकर इनाम या कैशबैक का लालच देकर भी ठगी की जाती थी.
Police ने सभी आरोपितों के खिलाफ साइबर ठगी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है.
–
एसएनसी/एससीएच